spot_img

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के 6छठे सेमेस्टर के छात्र ने की खुदकुशी, विरोध में घंटों अस्पताल में छात्रों का हंगामा

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, दरभंगा देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र ने शुक्रवार देर शाम पंखे से लटककर अपने होस्टल में ही आत्महत्या कर इह लीला समाप्त कर ली।

- Advertisement -

डेढ़ घंटे तक पंखे से लटकने के बाद इस खबर की भनक लगते ही देर शाम आसपास के इलाकों में कोहराम सा मच गया। लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

- Advertisement -

छात्र की पहचान नयन कुमार के रूप में हुई है जो नवादा जिले का रहने वाला था। वह दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखा के 6 छठे सेमेस्टर का छात्र बताया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 11 महीने बाद भी शुरू नहीं हुआ 6.33 करोड़ का पुल, 10 गांव घुटने भर पानी में!

विश्वस्तों ने बताया कि नयन मब्बी फोरलेन स्थित अपने इंजीनियरिंग कॉलेज से 2 किलोमीटर चक्का गांव के समीप हॉस्टल में रहता था। अचानक उसने आत्महत्या की कोशिश की। हल्ला होने पर आसपास के लोगों और वहां रह रहें कुछ छात्रों ने उसे नजदीक होने की वजह से कैंसर अस्पताल ले गया। जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  शिक्षा शास्त्री एडमिशन: दरभंगा KSDSU में शुरू नामांकन! 80 छात्रों को मिला मौका, जल्दी करें ये काम

इसके बाद कई दर्जनों छात्र वहां पहुंचकर हल्ला करने लगे। कैंसर अस्पताल के कर्मी काफी डरे सहमे थे। हालांकि स्थानीय ओपी मब्बी सहित विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा समेत अन्य थानों की टीम वहां पहुंची और उग्र छात्रों को समझाने का प्रयास किया, बावजूद छात्र समझने के लिए तैयार नहीं थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा जिप की पहली बैठक में ही मचा बवाल! शिक्षा विभाग और 'गबन' पर सदस्यों का फूटा गुस्सा

छात्रों का आरोप था कि छात्र नयन को जब यहां लाया गया था तो वह जीवित था और सांसें चल रही थी। यहां कोई डॉक्टर नहीं था लेकिन स्टाफ इलाज करने की बात कर उलझाए रखा और कुछ मिनटों के बाद कहता है, नयन की मौत हो गई। इसी बात को सुनते ही छात्र गुस्साए और नारेबाजी करते हुए कहा कि जब नहीं इलाज करना था तो क्यों उलझाए रखा। फिलहाल मामला तनाव पूर्ण है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने नयन के माता-पिता को सूचना दे दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews