spot_img

दिल्ली पुलिस पर दरभंगा के स्वतंत्र भारद्वाज का शॉकिंग दावा, ‘मैं उन्हीं के जूते पहनता हूं’ ! ‘मेरा जूता दिल्ली पुलिस का’, PM मोदी को भी बताया ‘बड़ा भाई’ आखिर DARBHANGA का वायरल हुआ स्वतंत्र भारद्वाज कौन है?

Swatantra Bhardwaj: दरभंगा के रहने वाले स्वतंत्र भारद्वाज के भड़काऊ बयान वायरल, दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप और कपिल मिश्रा-चिराग पासवान से नजदीकी के दावे से मचा बवाल।

spot_img
- Advertisement -

Swatantra Bhardwaj: सोशल मीडिया पर स्वतंत्र भारद्वाज के कई भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन बयानों में वह दिल्ली पुलिस, CJP प्रोटेस्ट और धर्म को लेकर विवादित टिप्पणियां करता दिख रहा है। दरभंगा के रहने वाले स्वतंत्र भारद्वाज ने मुस्लिम लड़कियों को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कही हैं। एक बयान में तो उसने यहां तक दावा किया है कि बिना कोई फॉर्म भरे ही वह दिल्ली पुलिस बनकर घूमता है और जो जूते उसने पहने हैं, वे भी दिल्ली पुलिस के हैं। स्वतंत्र भारद्वाज के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उसके वीडियो साझा कर दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए सवाल उठा रहे हैं और कई लोग उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

‘दिल्ली पुलिस का आदमी हूं’, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का दावा

स्वतंत्र भारद्वाज ने ‘द कैजुअल टॉक पॉडकास्ट’ पर कई भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान दिए हैं। उसने दावा किया कि वह बिना किसी पहचान पत्र के दिल्ली पुलिस बनकर घूमता है। CJP प्रोटेस्ट के दौरान हुई एक घटना का जिक्र करते हुए स्वतंत्र ने बताया कि एक प्रदर्शनकारी ने एक लड़की के पिता पर हमला किया था। इस हमले में उन्हें 60 टांके लगे थे और उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि वह मौत के कगार पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दोघरा नया बाजार में उपद्रव मचा रहे युवक को जाले SI उमेश पांडेय ने रंगे हाथ दबोचा! सीधे कोर्ट पहुंचा सतीश

स्वतंत्र भारद्वाज ने पॉडकास्ट में कहा, ‘इस मामले में IPC की धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश का केस बनता था लेकिन आरोपी को जेल नहीं भेजा गया। वह पूरी रात बेखौफ घूमता रहा। कपिल मिश्रा के एक फोन कॉल के बाद उसे राहत मिल गई।’

- Advertisement -

खुद को बताया मिथिला ब्राह्मण, PM मोदी को ‘बड़ा भाई’

स्वतंत्र भारद्वाज ने बताया कि वह बिहार के दरभंगा का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली में रहता है। उसने खुद को मिथिला ब्राह्मण बताया। स्वतंत्र के मुताबिक, उसे आंदोलन करने का काफी शौक है। साल 2019 या 2020 में उसने पटना यूनिवर्सिटी के आंदोलन में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उसकी आंदोलन में दिलचस्पी और बढ़ गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में सैटेलाइट टाउनशिप पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, सम्राट सरकार पर बड़ा तोहमत! 'किसान विरोधी' बिल्डरों से ' दोस्ती '

स्वतंत्र ने बताया कि उसके पिता ने उसे दिल्ली में UPSC की तैयारी करने के लिए भेजा था। दिल्ली आने के बाद उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। दिल्ली आने के कुछ समय बाद ही उसे श्रद्धा हत्याकांड के बारे में पता चला, जिसके बाद वह इससे जुड़े आंदोलन में शामिल हो गया। स्वतंत्र के मुताबिक, इसी दौरान उसे पहचान मिलने लगी और टीवी चैनल वाले भी उसे बयान देने के लिए बुलाने लगे। उसने यह भी बताया कि वह JNU के घेराव में भी शामिल हो चुका है। स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया कि कपिल मिश्रा और चिराग पासवान ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी भी उसके बड़े भाई हैं और उसे सभी का समर्थन हासिल है। इन दावों के बाद सोशल मीडिया पर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में गंगा का रौद्र रूप! खतरे के निशान के करीब नदी, 28 स्कूल बंद, निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

Munger Flood News: मुंगेर में गंगा नदी खतरे के निशान से महज 47 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। बढ़ते जलस्तर के कारण सदर प्रखंड के निचले इलाकों और दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का पानी फैल ग#MungerFlood,#GangaRiver,#BiharNews

Darbhanga Sanskrit University Exam छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य परीक्षा की तारीखें आ गईं

Darbhanga Sanskrit University Exam: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने आचार्य तृतीय और प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। 14 से 19 सितंबर तक दो पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं#DarbhangaNews,#SanskritUniversity,#BiharEducation

पटना में ‘LOVE’ का हाईवोल्टेज ड्रामा | वर्षों से था प्रेम प्रसंग, कोर्ट में भी नहीं हुआ समझौता ! टावर पर चढ़ी तीन बच्चों...

Patna News: पटना के मसौढ़ी में तीन बच्चों की मां 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी और उस पर यौन शोषण समेत कई आरोप लगाए। पांच#PatnaNews,#BiharCrime,#MasaurhiDrama

Darbhanga Crime शराब ढूंढने गई पुलिस के हाथ लगा ‘मौत का सामान’, घर से मिला लोडेड कट्टा, आरोपी गायब!

Bihar Police Action: बिहार के बेनीपुर में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई बहेड़ा थाना पुलिस को चौंकाने वाली सफलता मिली है। एक घर से लोडेड देसी कट्टा और गोली बरामद हुई, जबकि आरोपी#BiharPolice,#BenipurNews,#ArmsAct