spot_img

Darbhanga महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान में मना शिक्षक दिवस, प्रबंधक राजीव कुमार, शैक्षणिक निदेशिका डॉ. प्रभा मल्लिकने छात्रों को बुराइयों को त्यागने और सदमार्गों पर चलने को किया प्रेरित, कई पुरस्कृत

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। 05 सितंबर को महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान में देश के प्रथम उपराष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक राजीव कुमार, शैक्षणिक निदेशिका डॉ. प्रभा मल्लिक, प्राचार्य अशोक राय, प्रशासक अजय झा, समन्वयक श्रावणी शिखा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उपस्थित मंचासीन पदाधिकारियों एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डॉ. राधाकृष्णन के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

- Advertisement -

अपने स्वागत भाषण में समन्वयक श्रावणी शिखा ने कहा कि शिक्षक दिवस मनाने की सार्थकता तक होगी जब डॉ. राधाकृष्णन की ओर से बताए गए मार्गदर्शन का हम अनुकरण करें। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शैक्षणिक निदेशिका डॉ. प्रभा मल्लिक ने कहा कि गुरु की असीम कृपा से मध्यम वर्गीय छात्र भी ऊंचा स्थान प्राप्त कर लेता है। साथ ही, समुचित पढ़ाई-लिखाई के लिए शिक्षकों का मार्गदर्शन और छात्रों की ओर से उनका अनुसरण करने पर बल दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

विद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार ने संबोधित करते हुए छात्र छात्राओं को डॉ. राधाकृष्णन की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही, उनके बताए मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों से गुरुदक्षिणा में अपने अंदर की सभी बुराइयों को त्यागने एवम सदमार्गों पर चलने का वचन लिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को वस्त्रादि प्रदान कर सम्मानित किया गया। गत शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गांधी विहार शाखा के सरिता श्रीवास्तव और वाजितपुर शाखा के आशुतोष कुमार झा को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार दिया गया। वहीं, संजय कुमार राय को गांधी विहार से तथा सरोज मल्लिक को वाजितपुर से सर्वश्रेष्ठ सहायक का पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

छात्र -छात्राओं की ओर से विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के संगीत शिक्षक दीपक कुमार झा ने अपने गायकी से सबों को मंत्र मुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य अशोक राय की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मंच संचालन शिक्षिका कविता कुमारी ने किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews

दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित ‘केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3’ का भव्य उद्घाटन

Darbhanga Kendriya Vidyalaya: दरभंगा में तीसरा केंद्रीय विद्यालय खुल गया है। हनुमाननगर प्रखंड के कोल्हंटा पटोरी में नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का उद्घाटन हुआ, जिससे बच्चों#DarbhangaNews,#KendriyaVidyalaya,#BiharEducation

Bhagalpur News: बिहार में आम किसानों के लिए बड़ी खबर! कैसे बदलेगी खेती की तस्वीर?| समापन समारोह में नहीं पहुंच सके राज्यपाल और कृषि...

Bihar Mango Conclave: भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में दो दिवसीय राष्ट्रीय आम समागम का समापन हुआ। खराब मौसम के कारण राज्यपाल और कृषि मंत्री वीडियो कॉल से जुड़े, आम उत्पाद#BiharNews,#MangoConclave,#BhagalpurAgriculture

उड़ान भरते ही मौत का मंजर: सऊदी अरब में 14, फ्रांस में 11 लोगों की गई जान, दो बड़े विमान हादसे

Saudi Arabia Helicopter Crash: सऊदी अरब के रास तानुरा में हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, फ्रांस में भी एक विमान हादसे में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। दोनों हादसों की जांच#SaudiArabiaCrash,#FrancePlaneCrash,#AviationTragedy