spot_img

दरभंगा में सोई महिला के साथ दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसे दो युवक, चमका लाठी-डंडा

spot_img
- Advertisement -

फोटो देशज टाइम्स कैप्शन : जाले के एक गांव में घर में सोई महिला के साथ दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसे कछुआ गांव के दो आरोपी को पुलिस रिहासत में जेल जाते राहुल राय और मनोज राय

- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर में सो रही शादी शुदा महिला के साथ दुष्कर्म के नीयत से घुसे दो युवकों को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

- Advertisement -

इस आलोक में पीड़ित महिला ने जाले थाना में कछुआ गांव निवासी राहुल कुमार राय एवम इसके बड़े भाई मनोज कुमार राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मिड-डे मील में कीड़े, HM-पत्नी एक ही स्कूल में: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हेडमास्टर को बनाया बंधक

प्राथमिकी के अनुसार बीते बुधवार की रात पीड़ित महिला अपने घर में सो रही थी कि कछुआ गांव के राहुल कुमार राय इसके घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए उसे पकड़ लिया।

महिला के चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीण सहित घर के छत पर सो रहे महिला के परिजन आदि दौड़े एवम उक्त आरोपी को पकड़कर गांव के मुखिया सरपंच को घटना की जानकारी दी। इसी बीच दुष्कर्मी राहुल कुमार राय का बड़ा भाई मनोज कुमार राय अपने छोटे भाई को निर्दोष बताते हुए ग्रामीणों के पकड़ से जबरन छुड़ाने को लाठी-डंडा चमकाने लगे। भाई के साथ उसे भी ग्रामीणों ने पकड़ कर जाले पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के बास्केटबॉल खिलाड़ियों का सपना पूरा! राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम, जानें कब और कहां होगा मुकाबला?

इस मामले में थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने बताया कि घटना के सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है। दोनों आरोपी को पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में दरभंगा कोर्ट भेजा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews