spot_img

दरभंगा में बकरीद और श्रावणी मेले पर दिखेगी चाक-चौबंद व्यवस्था, DM Rajeev Roshan और SSP Avkash Kumar ने कहा, उपद्रवी तत्वों पर रखें नजर, 10 जुलाई की रात से करें SDO और SDPO गश्ती

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
बकरीद और श्रावणी मेला को लेकर विधि-व्यवस्था की हुई बैठक
उपद्रवी तत्व को किसी भी किमत पर नहीं बख्शा जाएगा: डीएम राजीव रौशन
एसडीओ व डीएसपी 10 जुलाई की रात्रि से करें गश्ती: एसएसपी अवकाश कुमार

- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। बकरीद एवं श्रावणी मेला के दौरान विधि-व्यवस्था बना, रखने एवं शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में दोनों त्योहार सम्पन्न कराने को लेकर जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन (DM Rajeev Roshan) एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार (SSP Avkash Kumar) की संयुक्त अध्यक्षता में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व सभी थानाध्यक्ष के साथ वर्चुअल बैठक की गयी।

- Advertisement -

जिला दंडाधिकारी अपने कार्यालय प्रकोष्ठ से संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद एवं श्रावणी मेला 10 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगा। बकरीद चांद के दृष्टिगोचर होने पर तथा श्रावणी मेला 12 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगा। सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर नजर रखना प्रारंभ कर दें, यदि कोई उपद्रवी तत्व चिन्ह्ति होता है, तो धारा – 116 (3), भादप्रसं की धारा-151, सीसीए (3) एवं सी.सी.ए (12) के तहत त्वरित कार्रवाई करें।दरभंगा में बकरीद और श्रावणी मेले पर दिखेगी चाक-चौबंद व्यवस्था, DM Rajeev Roshan और SSP Avkash Kumar ने कहा, उपद्रवी तत्वों पर रखें नजर, 10 जुलाई की रात से करें SDO और SDPO गश्ती

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में DNA ने दिलाई नाबालिग को इंसाफ! दुष्कर्मी अनिरुद्ध मंडल दोषी, अब 25 अगस्त को सजा

सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखें। किसी को भी अफवाह के माध्यम से धार्मिक विद्वेष फैलाकर सामाजिक माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। ऐसा पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाए।

दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर मुश्तैद एवं सर्तक रहेंगे तथा आस-पास की आसूचना संकलित करते रहेंगे, यदि कही से कोई कॉल आता है, तो उसे जरूर उठाएंगे, हो सकता है कि कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा GOOD NEWS ! मिल्की -मुरैठा फ्लैग स्टेशन के पास 76.38 करोड़ से बनेगा आधुनिक ROB, शोभन चौक-मकिया सड़क से खत्म होगा जाम, सफर होगा आसान

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानाध्यक्ष को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि इस अवसर पर कुछ संस्थाओं द्वारा किसी वस्तु के लाने ले जाने के दौरान रोक लगाना चाहते है। इसके पूर्व जाले के कमतौल में इस प्रकार की घटना घट चुकी है, वैसे लोगों को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में झाड़-फूंक ने ली मासूम की जान! सांप काटने के बाद नहीं कराया इलाज, रास्ते में हुई मौत

आपत्तिजनक वस्तु के लिए थाना तुरंत सत्यापन करा लेंगे। संवेदनशील स्थलों पर 09 जुलाई की रात्रि से ही चौकीदार की प्रतिनियुक्ति करते हुए थाना गश्त लगाते रहेंगे। आपत्तिजनक वस्तु का तुरंत निष्पादन करेंगे। इस दौरान अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रात्रि गश्ती भी करेंगे।

दरभंगा में बकरीद और श्रावणी मेले पर दिखेगी चाक-चौबंद व्यवस्था, DM Rajeev Roshan और SSP Avkash Kumar ने कहा, उपद्रवी तत्वों पर रखें नजर, 10 जुलाई की रात से करें SDO और SDPO गश्ती

जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि मद्य निषेध अभियान के तहत भी एएलटीएफ एवं थाना लगातार जांच एवं छापामारी करते रहेंगे। उक्त बैठक में अपर समाहर्त्ता (राजस्व) राजेश झा ‘‘राजा’’, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जदयू MLA पप्पू पांडेय पर कोर्ट का बड़ा फैसला: 7 साल पुराने जानलेवा हमले में आरोप तय, क्या होगा आगे?

Pappu Pandey: बिहार के गोपालगंज में जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विशेष MP-MLA कोर्ट ने उन्हें और उनके दो परिजनों पर 7 साल पुरा#PappuPandey,#GopalganjNews,#BiharPolitics

Bihar Solar Scheme बिहार में ₹999 में घर पर लगवाएं सोलर! बिजली बिल से पाएं छुटकारा, जानें पूरी योजना

Bihar Solar Panel: बिहार में अब सिर्फ ₹999 देकर घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना संभव है। टाटा पावर ने 'घर घर योजना' शुरू की है, जिसके तहत 60 आसान किस्तों में बाकी रकम चुकाई जा सकती ह#BiharSolar,#PMSuryaGhar,#TataPower

Darbhanga News दरभंगा में बुजुर्ग से ‘छीनाझपटी’ का चौंकाने वाला सच, CCTV देखकर पुलिस भी हैरान! पढ़िए – कैसे हुआ ‘छीनाझपटी’ से ठगी का...

Darbhanga News: दरभंगा में एक बुजुर्ग से कथित छीनाझपटी का मामला ठगी में बदल गया। पुलिस जांच और CCTV फुटेज से खुलासा हुआ कि बुजुर्ग ने खुद ही अपने सोने के गहने उतारकर दिए थे।#DarbhangaNews,#BiharPolice,#GoldFraud

PMCH में डॉक्टरों पर जानलेवा हमला! लाठी, डंडे और रॉड से पीटा, हड़ताल से मरीज बेहाल, क्या प्रशासन दे पाएगा सुरक्षा?

Patna News: पटना के PMCH में बुधवार रात दो जूनियर डॉक्टरों पर जानलेवा हमला हुआ, जिसके विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी। OPD और इमरजेंसी सेवाएं ठप हो गईं, जिससे मरी#PatnaNews,#PMCH,#BiharDoctorsStrike