spot_img

Madhubani News| Harlakhi News| एनएच 227 पर दो बाइक की सीधी टक्कर, एक की मौत, तीन नाजुक

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Harlakhi News| एनएच 227 पर दो बाइक की सीधी टक्कर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य सवारों की हालत नाजुक बनी हुई। हादसा,हरलाखी थाना क्षेत्र के एनएच 227 पर पिपरौन गांव स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ है। इसमें तीन लोग जख्मी हैं। एक की मौत हो गई है। एक युवक को सीएचसी से रेफर कर दिया गया है। घटना में जख्मी सभी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

- Advertisement -

Madhubani News| Harlakhi News| एनएच 227 पर पिपरौन गांव स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक बड़ा हादसा, दो बाइक की टक्कर

जानकारी के अनुसार, शनिवार को हरलाखी थाना क्षेत्र के एनएच 227 पर पिपरौन गांव स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक उस दौरान बड़ा हादसा हो गया जब दो बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इसमें चार बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें एक जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। तत्काल स्थानीय लोगों ने जख्मियों को संभाला। सभी को इलाज के लिए उमगांव सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, अन्य जख्मियों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  1720 करोड़ का बड़ा ऐलान! बिहार को मिलेगी नई फोरलेन सड़क, झारखंड तक का सफर होगा सुपरफास्ट, बदल जाएगी तस्वीर

Madhubani News| Harlakhi News| इसमें रजनीश कुमार की हालत ज्यादा गंभीर है

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में स्थानीय थाना क्षेत्र के दुर्गापट्टी गांव निवासी कर्ण कुमार की मौत हो गई। वहीं, अन्य जख्मियों की पहचान पिपरौन गांव निवासी रजनीश कुमार, नेपाल के खुट्टा पिपरा गांव निवासी सुकेश्वर महतो के 15 वर्षीय पुत्र अविनीश कुमार एवं मधवापुर थाना क्षेत्र के पिरोखर गांव निवासी रमेश कुमार के 15 वर्षीय पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई है। इसमें रजनीश कुमार की हालत ज्यादा गंभीर है। जिसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उमगांव सीएचसी से रेफर कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  छठ-दिवाली पर घर आना हुआ आसान! बिहार के लिए चलेंगी ये 12 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Madhubani News| Harlakhi News| बाइक पर सवार युवक दुर्गापट्टी से पिपरौन की ओर जा रहे थे

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक के आमने सामने टक्कर होने से दुर्घटना हुई है। जिस बाइक से हादसा हुआ उस बाइक पर सवार युवक दुर्गापट्टी से पिपरौन की ओर जा रहे थे। वहीं, दोनों बाइक काफी तेज गति में थी। एक बाइक पर तीन लोग तो दूसरे बाइक पर एक लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर का नारद निकला कुबेर |चौंकाने वाली खबर: बिहार के इंजीनियर के घर EOU की 5 ठिकानों पर रेड, नोटों के बंडल देख उड़ गए होश!

Madhubani News| Harlakhi News| थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने बताया

घटना के तुरंत बाद पुलिस घटना स्थल से दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को जप्त कर थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने उमगांव सीएचसी पहुंचकर जख्मियों के संबंध में जानकारी ली। थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्वजन के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga MSME Policy दरभंगा में खुलेगा रोजगार का पिटारा!दरभंगा में खुला MSME केंद्र, उद्यमियों को सीधा लाभ | बड़ा ऐलान, DARBHANGA के 42 उद्यमियों...

Bihar MSME Policy: बिहार में 1 करोड़ रोजगार सृजन के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई MSME नीति 2026 और मुख्यमंत्री क्लस्टर विकास योजना लॉन्च की। दरभंगा के 42 उद्यमियों #BiharMSME,#SamratChoudhary,#UdyamiYojana

Bhagalpur RAID भागलपुर में भ्रष्टाचार पर EOU का बड़ा वार! एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी

Bihar EOU Raid: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने भागलपुर में बड़ी कार्रवाई की है। योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के पांच ठिकानों पर आय से अधिक संपत #BiharEOURaid,#BhagalpurNews,#CorruptionInBihar

दरभंगा वालों की बल्ले-बल्ले! गंगवाड़ा सदर अस्पताल में अब 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा, DMCH का बोझ होगा कम

Darbhanga Hospital: दरभंगा के गंगवाड़ा सदर अस्पताल में अब आईपीडी, इमरजेंसी, आईसीयू और 24 घंटे प्रसव सेवा सहित छह नए विभाग शुरू हो गए हैं। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि अगले सप् #DarbhangaNews,#BiharHealth,#GangwaraHospital

Bhagalpur Road Accident नए फोरलेन पर मौत की रफ्तार! भागलपुर में 16 चक्का ट्रक ने टोटो को रौंदा, 2 गंभीर घायल

Bihar Road Accident: भागलपुर के मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हुआ। एक 16 चक्का ट्रक ने टोटो को रौंद दिया, जिसमें टोटो चालक संतोष भगत समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए। इस घ #BiharRoadSafety,#BhagalpurNews,#FourlaneAccident