spot_img

पेट्रोल पंप मालिक की स्कॉर्पियो पर अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग, भाई के साथ गांव जा रहे थे संचालक, ड्राइवर ने बचाई जान

spot_img
- Advertisement -

शेखपुरा से बड़ी खबर है जहां बरबीघा थाना क्षेत्र नगर परिषद में संचालित पेट्रोल पंप के मालिक और जयरामपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी अरविंद सिंह की स्कॉर्पियो पर अपराधियों ने जबरदस्त गोलीबारी की है। हमले के दौरान पेट्रोल पंप संचालक और उनके भाई गाड़ी में सवार थे। हालांकि, दोनों बाल-बाल बच गए। मौके से पुलिस ने गोली का खोखा भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार,जयरामपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी पेट्रोल पंप मालिक अरविंद सिंह बीती रात अपने भाई के साथ स्कॉर्पियो पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी गाड़ी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

- Advertisement -

इसके बाद अरविंद सिंह के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को विपरित दिशा में लेकर भागा और आगे जाकर सभी गाड़ी से उतरकर किसी प्रकार से वहां से निकल गए, तब जाकर उनकी जान बच सकी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अगले 48 घंटे सावधान! तपिश पर बारिश की चोट, 3-4°C गिरेगा तापमान, कई जिलों में भारी बारिश, पढ़िए रिपोर्ट

यह गोलीबारी शुक्रवार की देर रात्रि गांव से थोड़ी दूरी पर की गई। जमीन विवाद को लेकर घटना घटने की बात सामने आ रही है। मामले में पुलिस ने रात्रि में ही एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी देते हुए अरविंद सिंह ने बताया कि बीती रात करीब ग्यारह बजे के बाद अपने भाई के साथ स्कॉर्पियो पर बैठकर गांव लौट रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  PMCH Principal पर Nishant Kumar का बड़ा एक्शन! नहीं उठाया फोन तो...जानिए कहां मिले प्रिंसिपल साहब?

गांव से कुछ ही दूरी पर बगीचे में छिपे आधा दर्जन अपराधियों ने सामने से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। स्कार्पियो चालक ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी को पीछे की तरफ भगाया और तेजी से भागने में सफल रहा। कुछ दूर पीछे जाकर सभी लोग गाड़ी से निकल कर पैदल भागे, जिससे उनकी जान बच सकी।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक अपराधी भाग चुके थे। पुलिस ने स्कॉर्पियो को बरामद किया गया। वहीं घटना के बाद घबराए पेट्रोल पंप मालिक का इलाज अस्पताल में कराया गया। इस घटना में दोनों भाई गाड़ी के पीछे की सीट पर बैठे हुए थे, जिस वजह से दोनों बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें:  भोजपुर एनकाउंटर में बड़ा मोड़! अब पिता-भाई नहीं होंगे आरोपी, पुलिस के इस फैसले से परिवार को मिली राहत, जानिए क्यों हटा FIR से नाम!

पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के ही रहने वाले अभय सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घठनास्थल से स्कॉर्पियो और गोली का खोखा बरामद किया है। घटना के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

घटना में प्राथमिक दर्ज कराई गई है। गांव के ही चार लोगों को नामित किया गया है। पुलिस ने रात्रि में ही अभय सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष मनोज झा ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर एक को गिरफ्तार की है। मौके से पुलिस ने गोली का खोखा भी बरामद किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में जमीन खरीदना हुआ बहुत महंगा! रजिस्ट्री शुल्क दोगुना, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन खरीदना अब महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने नए सर्किल रेट लागू किए हैं, जिससे शहरी इलाकों में रजिस्ट्री शुल्क दोगुना और ग्रामीण क्षेत्रों में 60% ब#BiharLandRegistry,#CircleRateBihar,#BiharNews

बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई में आएगा BPSC शिक्षक भर्ती का अधियाचन, 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की होगी...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा की है। ट्रांसफर प्रक्रिया खत्म होते ही जुलाई के मध्य तक BPSC को रिक्तियों का अधियाचन भे#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#MithileshTiwari

भोजपुर एनकाउंटर में बड़ा मोड़! अब पिता-भाई नहीं होंगे आरोपी, पुलिस के इस फैसले से परिवार को मिली राहत, जानिए क्यों हटा FIR से...

Bhojpur Encounter News: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट। 17 जून को हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद दर्ज प्राथमिकी से मृतक भारत तिवारी के पिता और भा#BhojpurEncounter,#BiharPoliceFiring,#BharatTiwariCase

दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

Darbhanga Shyama Mandir Recruitment: दरभंगा के श्यामा मंदिर में नौकरी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 6 जुलाई कर दी गई है। प्रबंधक, पुजारी समेत कई पदों पर भर्ती का मौका।#DarbhangaNews,#ShyamaMandir,#BiharJobs