spot_img

मधुबनी के फुलपरास में घर में बने सुरंग से 3800 लीटर विदेशी शराब बरामद, पिता-पुत्र समेत सात तस्कर गिरफ्तार, घर से बरामद हुई 400 पेंटी विदेशी शराब

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली गांव निवासी अनिल यादव के घर छापेमारी
मद्य निषेध विभाग और बिहार पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में बरामद हुई शराब

- Advertisement -

फुलपरास, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। फुलपरास पुलिस और मद्य निषेध विभाग की संयुक्त छापेमारी में थाना क्षेत्र के मुरली गांव निवासी अनिल यादव के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई है।

- Advertisement -

तकरीबन 3800 लीटर विदेशी शराब कुल 400 पेटियों में बरामदगी के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि अनिल यादव को शराब कारोबारी की ओर से भाड़े के रूप में 50 हजार से 1 लाख रुपए महीना दिया जाता था। शराब मधुबनी के मो. अब्दुल उर्फ लड्डू के यहां से लाता था।

- Advertisement -

एक तरफ, जहां बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद धड़ल्ले से शराब बिक रही है। लगातार शराब बरामद होने से जहां प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं शराब कारोबारी प्रशासन के लिए चुनौती बन गए हैं।

फुलपरास डीएसपी प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि मद्य निषेध विभाग और स्थानीय पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुरली गांव में शराब का होलसेल सेंटर है। जहां से, विभिन्न जगहों के लिए शराब की आपूर्ति की जाती है। मौका मिलते ही छापेमारी की गई। इसमें भारी मात्रा में शराब के साथ सात कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि शराब के कारोबार में संलिप्त बहुत सारे लोग हैं। जिन्हें चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही शराब की खेप जहां से आती है, वहां पर भी रेड की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में शराब कारोबारी बख्शे नहीं जाएंगें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar