spot_img

मधुबनी के कुख्यात रोहित यादव पर सरकार ने रखे 50 हजार के इनाम

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स। कुख्यात अपराधी रोहित यादव की गिरफ्तारी के लिए सरकार की ओर से 50 हजार नकद इनाम की घोषणा की गई है। रोहित यादव के आपराधिक इतिहास को देखते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए डीजीपी एसके सिंघल ने आदेश पत्र जारी कर यह घोषणा की है। इस निर्देश के बाद से जिला पुलिस भी रोहित यादव की गिरफ्तारी को लेकर पूरी तरह से अलर्ट हो गई है।

- Advertisement -

डीजीपी एसके सिंघल ने राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांटी-मोहनपुर गांव के सहदेव यादव के पुत्र और अपराधी रोहित यादव की सूचना देने वाले को 50 हज़ार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। अपराधी रोहित यादव नौ कांडों में संलिप्त है। फरार है।

- Advertisement -

जानकारी अनुसार रोहित के घर की कुर्की-जब्ती के बाबजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी के प्रतिवेदन पर यह कार्रवाई हुई है। जारी पत्र के मुताबिक नकद इनाम की अवधि दो वर्ष निर्धारित है। राजनगर के रांटी-मोहनपुर गांव निवासी रोहित यादव करीब 20 से अधिक कांड का आरोपी है।

- Advertisement -

कुछ दिनों पहले उसके घर की कुर्की-जब्ती राजनगर थाना द्वारा की जा चुकी है। रोहित यादव की आपराधिक गतिविधियों के बारे में मधुबनी के एसपी सुशील कुमार ने पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजकर उसपर इनाम रखने का प्रस्ताव भेजा था। एसपी के उसी प्रस्ताव के आलोक में डीजीपी ने रोहित यादव के बारे में जानकारी देनेवाले पुलिसकर्मी या आम नागरिक को 50 हज़ार रुपये देने की घोषणा की है। यह आदेश 19:10:2022 से लागू है और पुरस्कार की अवधि 2 वर्षों के लिए है। एसपी सुशील कुमार ने कहा कि हम असामाजिक तत्त्वों पर नज़र गड़ाए हुए हैं। अपराध करनेवाले बच नहीं पाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपकी आइसक्रीम में मिली गंदगी! पटना में बड़ा एक्शन, 5 प्रतिष्ठानों पर RAID, ₹80,720 का एक्सपायर्ड सामान नष्ट, कई यूनिट्स पर लटकी तलवार

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने आइसक्रीम और डेयरी इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण में गंदगी, एक्सपायर्ड सामान मिला, जिसके बाद ₹80,720 की 260 किलो खाद्य#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration

लालू प्रसाद के लिए बढ़ी टेंशन! चारा घोटाले में आज से अब हर दिन होगी सुनवाई, जानें भारी-भरकम रिकॉर्ड ने कैसे बढ़ाई चुनौती!

Lalu Prasad Fodder Scam: चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। झारखंड हाईकोर्ट में अब 27 अक्टूबर से उनकी अपीलों पर नियमित सुनवाई शुरू होग#LaluPrasad,#FodderScam,#JharkhandHighCourt

भागलपुर-मुंगेर को मिली बड़ी सौगात! 83 KM गंगा पथ अब बनेगा- मरीन ड्राइव| लेकिन ये नियम मानना होगा

Bihar Ganga Path: बिहार के भागलपुर और मुंगेर के बीच 83.189 किलोमीटर लंबे चार लेन गंगा पथ के निर्माण को जल संसाधन विभाग ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह परियोजना कनेक्टिविटी बढ़ा#BiharGangaPath,#BhagalpurMunger,#BiharInfrastructure

BPSC TRE-4.0: शिक्षक भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी…! बिहार में शिक्षक बनने का एक और मौका, BPSC ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 3 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#TRE4_0