जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन से देशी शराब की तस्करी करने वाले एक रेल कर्मी को रेल पुलिस ने एक कार्टून शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
अमृतसर से चलकर सरयू यमुना ट्रेन जैसे ही जयनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो पर रुकी। शराब के कार्टन के साथ तस्कर ट्रेन से बाहर उतर कर उत्तर की ओर जाने लगा। चेकिंग कर रहे आरपीएफ जवानों की नजर उस सन्दिग्ध पर पड़ी।






रेल पुलिस की भनक लगते ही तस्कर तेजी से भागने का प्रयास किया लेकिन जवानो ने उसे धर दबोचा। पूछताछ के दौरान तस्कर की पहचान सहरसा जिले के पदमपुरा निवासी नारायण यादव के पुत्र देव कुमार यादव के रूप में हुई। उसने बताया कि वो संविदा पर सरयू यमुना ट्रेन में बेड रोल का काम करता है।
हरियाणा के अंबाला से एक कार्टन देसी शराब लाये थे। इसमें 750 एमएल के 11 बोतल देशी शराब रखे थे जिसे जयनगर में एक व्यक्ति के हाथों बेचना था। आरपीएफ प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि एक कार्टन शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया है।
वहीं,आरपीएफ प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार संविदा रेल कर्मी को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है।








