spot_img

घोघरडीहा में फिर उठी रैक प्वाइंट बनाने की मांग, व्यवसायियों ने की आवाज बुलंद

spot_img
- Advertisement -

घोघरडीहा, मधुबनी देशज टाइम्स। घोघरडीहा रेलवे परिसर में हर हाल में रैक प्वाइंट बनाए जाने को लेकर आमजनों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। ज्ञात हो कि घोघरडीहा बाजार आजादी के बाद से बड़ा व्यावसायिक मंडी माना जाता था। यह बड़ी-बड़ी राइस मिल, पटसन, किराना, कपड़ा, खाद आदि का व्यवसायिक मंडी माना जाता था।

व्यवसायिक मंडी रहने के कारण पहले जिले के चार विधानसभा वर्तमान में तीन विधानसभा क्षेत्र के लोग समेत सीमावर्ती क्षेत्र सुपौल जिले के भी अधिकांश लोग घोघरडीहा पहुंचकर लाभ उठाते थे। जानकारों का यह भी कहना है कि माल ट्रेन से प्रतिदिन व्यापारियों का सामान उतारा जाता था। साथ ही कच्चा माल भी बड़ी मात्रा में देश के अन्य राज्यों में माल ट्रेन के माध्यम से भेजा जाता था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

घोघरडीहा के अंतिम माल बाबू के नाम से विख्यात वीरेंद्र झा उर्फ माल बाबू की चर्चा आज भी लोग करते हैं। उन्हीं के देख रेख में माल ट्रेन से सारा सामान व्यापारियों को डिलीवरी किया जाता था। अगर घोघरडीहा में दोबारा रैक प्वाइंट बनाया जाता है तो क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

घोघरडीहा कोसी कमला व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सुलतानियां उर्फ काली बाबू ने बताया कि रैक प्वाइंट समेत तमाम समस्याओं को लेकर घोघरडीहा रेलवे परिसर में कई बार धरना के साथ रेलमंत्री, स्थानीय सांसद एवं डीआरएम को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है।

इसके बावजूद अगर रैक प्वाइंट बनने से रोका गया तो, जारी काम को ठप कर दिया जाएगा। इसके बाद भी बात नही बनी तो घोघरडीहा की जनता रेल का चक्का जाम करेगी। व्यवसायी हरि सुलतानियां, मनोज पंसारी, मनोज अग्रवाल, महेन्द्र प्रधान, अमर झा,अजय झा, उमेश झा, देवेंद्र कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार आदि ने हर हाल में रैक प्वाइंट बने इस बात का समर्थन किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुहर्रम : दरभंगा पुलिस ने कसी कमर, एंटी राइट गन, टियर गैस और वॉटर कैनन जैसे अत्याधुनिक उपकरण | पढ़िए -दंगा रोकने की ऐसी...

Darbhanga News: मुहर्रम से पहले दरभंगा पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के निर्देशन में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल हुआ।#DarbhangaNews,#MuharramSafety,#BiharPolice

बिहार में मौसम का डबल अटैक: 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट, सीमांचल में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा!

Bihar Weather: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी रफ्तार के कारण मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं स#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert

बड़ी खबर! 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों से मांगा गया खास डेटा! शिक्षा विभाग का बड़ा कदम! 30 जून की डेडलाइन?

Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की बहाली के लिए बड़ा कदम उठाया है। 9वीं से 12वीं के NET, JRF और PhD धारक शिक्षकों का डेटा मांगा गया है, जो जल्#BiharEducation,#CollegeJobs,#NETJRF

दरभंगा में बड़ा हादसा! दो बाइक की टक्कर में घनश्यामपुर के युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Darbhanga News: दरभंगा में बुधवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक रवि सहनी की मौत हो गई। बेनीपुर के अन्टौर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर हुई।#DarbhangaNews,#BiharAccident,#Benipur