spot_img

मधुबनी कोर्ट का बड़ा फैसला, 15 साल बच्ची का अपहरण कर उससे शादी रचाने में पति को कारावास

spot_img
- Advertisement -

धुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। नाबालिग बच्ची से शादी करने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राघवेंद्र विक्रम सिंह परमार की अदालत ने पति अक्षय कुमार राम को डेढ़ वर्ष की कारावास की सजा सुनाई है।

- Advertisement -

साथ ही, पचीस हजार रूपए जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर पांच महीने की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

- Advertisement -

शुक्रवार को जजमेंट पर सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक अजीत कुमार सिन्हा ने अभिलेख पर अक्षय कुमार राम के खिलाफ नाबालिग लड़की से शादी रचाने का पर्याप्त साक्ष्य होने का दावा करते हुए उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी।

- Advertisement -

एपीपी अजीत सिन्हा ने बताया
कि सजायाफ्ता अक्षय कुमार राम मधुबनी शहर के प्राइवेट बस स्टैंड मुहल्ले का रहने वाला है। बीते 11 अगस्त 2020 को उसने 15 वर्षीय एक बच्ची का अपहरण कर उसके साथ शादी रचाया था। घटना को लेकर लड़की की माता शीला देवी ने मधुबनी नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मौसम का ‘डबल अटैक’: भारी बारिश और लू, IMD का चौंकाने वाला अलर्ट जारी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम दोहरी मार पड़ने वाली है! IMD ने उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी बिहार में लू का प्रकोप जा#BiharWeather,#IMDAlert,#HeatwaveWarning

दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में बवाल, धक्का-मुक्की और हथियारों के प्रदर्शन पर लाइसेंसधारी समेत कई पर FIR

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और धक्का-मुक्की मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लाइसेंसधारी समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है#DarbhangaNews,#MuharramBihar,#LawAndOrder

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews

दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित ‘केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3’ का भव्य उद्घाटन

Darbhanga Kendriya Vidyalaya: दरभंगा में तीसरा केंद्रीय विद्यालय खुल गया है। हनुमाननगर प्रखंड के कोल्हंटा पटोरी में नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का उद्घाटन हुआ, जिससे बच्चों#DarbhangaNews,#KendriyaVidyalaya,#BiharEducation