spot_img

मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने घर से महिला को उठाकर पहले किया रेप फिर गोली मारकर कर दी हत्या

spot_img
- Advertisement -

धुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर है। यहां, एक महिला देवनारायण मंडल की पैंतीस वर्षीय पत्नी रिंकू देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

मामला,नरहिया ओपी के बेलहा धाताटोल का है जहां रविवार की मध्य रात्रि में रिंकू देवी को घर से उठाकर बाहर ले गए और गोली मारकर हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ पहले अपराधियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वैसे, पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय महिला रिंकू देवी रिंकू देवी अपने दो बच्चों के साथ बेलहा धाताटोल में रहती थी। उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। वह खाना खाकर घर में सोई हुई थी। अपराधी उसे घर से उठाकर बाहर ले आया, फिर उसे गोली मार दी।

- Advertisement -

फुलपरास के डीएसपी प्रभात कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते कहा कि मामले की तहकीकात की जा रही है। वहीं, नरहिया ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। रिंकू के पिता सखुआ निवासी नथूनी मंडल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। इधर, डीएसपी ने बताया कि पुलिस इस कांड का खुलासा शीघ्र कर लेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: SC ने कर दिया इनकार, अब कहां से मिलेगा न्याय?न्याय की लड़ाई अब यहां टिकी

Bihar Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को#BiharEncounter,#BhojpurNews,#SupremeCourt

लास्ट चांस! MMHAPU में PG-MBA एडमिशन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई!

Bihar MMHAPU Admission: पटना के मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) में PG और MBA समेत सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम द#BiharNews,#MMHAPUAdmission,#PatnaUniversity

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety