spot_img

मधुबनी में बस-ऑटो में भीषण टक्कर, दीवार तोड़ती बस घुस गई स्कूल में, उड़े ऑटो के परखच्चे, 1 किशोरी की मौत, कई जख्मी, Darbhanga DMCH रेफर

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स। फुलपरास में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस-ऑटो में भीषण टक्कर में दीवार तोड़ती बस घुस गई स्कूल में। वहीं, ऑटो के परखच्चे उड़ गए। एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं, ऑटो पर सवार कई लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को Darbhanga DMCH रेफर किया गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

यहां बस और ऑटो की टक्कर में एक किशोरी की मौत हो गई है वहीं, कई लोग जख्मी हो गए हैं। सभी जख्मियों को स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया गया है। हादसा, मध्य विद्यालय सिसवा बरही के निकट फुलपरास-खुटौना मुख्य सड़क पर हुआ है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बस और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई है। खुटौना की तरफ से एक बस तेज गति से फुलपरास की ओर जा रही थी। उसी समय सामने से फुलपरास की ओर से एक ऑटो सवारी बैठा कर खुटौना की ओर जा रहा था। अचानक सामने आ जाने से दोनों में भीषण टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर मध्य विद्यालय की चहारदीवारी को तोड़ते हुए विद्यालय भवन में जा घुसी। वहीं, ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

- Advertisement -

इस हादसे में ऑटो पर सवार  सिसवा बरही के भुवनेश्वर यादव की पुत्री साक्षी कुमारी की मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार छह लोग गंभीर तरीके से जख्मी हो गये। सभी का इलाज स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। चिकित्सक ने सभी को डीएमसीएच रेफर कर दिया है।

जख्मियों में रोहन कुमार झा, सहदेव यादव, राधा देवी समेत नीतू देवी, मीनाक्षी कुमारी, विभा देवी, मुरली को आनन-फानन में मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दल बल के साथ पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात कुमार शर्मा ने अस्पताल पहुंच कर जख्मी लोगों से हालचाल जानकर घटना के बारे में जानकारी ली।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपकी आइसक्रीम में मिली गंदगी! पटना में बड़ा एक्शन, 5 प्रतिष्ठानों पर RAID, ₹80,720 का एक्सपायर्ड सामान नष्ट, कई यूनिट्स पर लटकी तलवार

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने आइसक्रीम और डेयरी इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण में गंदगी, एक्सपायर्ड सामान मिला, जिसके बाद ₹80,720 की 260 किलो खाद्य#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration

लालू प्रसाद के लिए बढ़ी टेंशन! चारा घोटाले में आज से अब हर दिन होगी सुनवाई, जानें भारी-भरकम रिकॉर्ड ने कैसे बढ़ाई चुनौती!

Lalu Prasad Fodder Scam: चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। झारखंड हाईकोर्ट में अब 27 अक्टूबर से उनकी अपीलों पर नियमित सुनवाई शुरू होग#LaluPrasad,#FodderScam,#JharkhandHighCourt

भागलपुर-मुंगेर को मिली बड़ी सौगात! 83 KM गंगा पथ अब बनेगा- मरीन ड्राइव| लेकिन ये नियम मानना होगा

Bihar Ganga Path: बिहार के भागलपुर और मुंगेर के बीच 83.189 किलोमीटर लंबे चार लेन गंगा पथ के निर्माण को जल संसाधन विभाग ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह परियोजना कनेक्टिविटी बढ़ा#BiharGangaPath,#BhagalpurMunger,#BiharInfrastructure

BPSC TRE-4.0: शिक्षक भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी…! बिहार में शिक्षक बनने का एक और मौका, BPSC ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 3 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#TRE4_0