spot_img

मधुबनी के नाम एक और Sahitya Akademi का जड़ा तमंगा, मैथिली लेखक डॉ. वीरेंद्र झा को मिला मैथिली भाषा साहित्य का बाल पुरस्कार

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी के नाम एक और साहित्य अकाडमी (Sahitya Akademi) का तमंगा जड़ गया है। स्थानीय मैथिली के लेखक और वरीय अधिवक्ता डॉ. वीरेंद्र झा को मैथिली भाषा साहित्य का बाल पुरस्कार मिला है। इसकी घोषणा होते ही पूरे मधुबनी समेत समस्त मिथिलांचल में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, मूलत: दुल्लीपट्टी गांव के रहने वाले डाॅ. वीरेन्द्र झा की अद्यतन बीस पुस्तकें प्रकाशित हैं। इनकी हालिया रचित मैथिली बालकथा-संग्रह ‘उड़न-छू’ ने बाजी मारते हुए उस उड़ान पर पहुंच गया जहां पहुंचना हर साहित्यकार का एक सपना होता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा...

साहित्य अकादमी की ओर से बाल साहित्य पुरस्कार दिए जाने की घोषणा बुधवार को होते ही मैथिली प्रेमी साहित्यकारों समेत मधुबनी और जयनगर कोर्ट में खुशी की लहर दौड़ गई है। कारण, डॉ. वीरेंद्र झा मधुबनी और जयनगर कोर्ट में कार्यरत हैं। साहित्य अकादमी, दिल्ली के सचिव के श्रीनिवास राव और मैथिली भाषा के प्रतिनिधि डॉ.अशोक अविचल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का बाल साहित्य पुरस्कार डॉ.वीरेंद्र को जाता है।

यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

डाॅ. झा की अद्यतन बीस पुस्तकें प्रकाशित हैं। इसमे पांच पुस्तकें बाल साहित्य की शामिल है। इनकी कहानियों में बच्चों को भाषा, प्रकृति, पशु-पक्षी के प्रति जिम्मेदार होने की शिक्षा दी गई है। शिक्षा एवं वैज्ञानिक चेतना इन कहानियों के मूल में है। डॉ. झा के तीन बाल उपन्यास और एक बाल नाटक भी प्रकाशित हैं। वहीं, कई अन्य पुस्तकें प्रकाशनाधीन हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

Bihar Magadh University: मगध यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों के अनुभव प्रमाणपत्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कई शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा#MagadhUniversity,#BiharNews,#AssistantProfessor

IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया ‘दुर्भावनापूर्ण’, उठाया बड़ा कदम!

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में फंसे IAS संजीव हंस ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पहले के#BiharNews,#SanjeevHans,#BiharTenderScam

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Bihar IAS Posting: बिहार में 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इजतबा हुसैन वित्त विभाग और वसीम अहमद पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस#BiharIAS,#AdministrativeUpdate,#BiharGovernment

Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर DM अलंकृता पांडे का एक्शन, सुरक्षाकर्मियों के लिए उठाया बड़ा कदम!

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने विक्रमशिला सेतु पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुरक्षाकर्मियों के लिए तत्काल शेड और रेनकोट की व्यवस्था का निर्देश#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharTraffic