मुख्य बातें
झंझारपुर कृषि विज्ञान केंद्र का एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों ने किया भ्रमण,
केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों का एसएसबी के अधिकारियों ने की प्रशंसा
झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मंगलवार को झंझारपुर कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत का परिभ्रमण करने पहुंचे सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी कमांडेंट डॉ.एससी सचदेवा (वेट) उनके साथ डेप्युटी कमांडेंट राम विशाल, असिस्टेंट कमांडेंट दयाल एवं सशस्त्र सीमा बल के दर्जनों जवान भी मौजूद थे।






परिभ्रमण के दौरान एसएसबी के अधिकारियों ने केंद्र की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर हार्दिक प्रशंसा की। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक डॉ.सुधीर दास ने केंद्र पर संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कृषि से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में अधिकारियों को विस्तार से बताया।
वैज्ञानिक डॉ.राहुल सिंह राजपूत की ओर से केंद्र पर संचालित युवा वर्ग के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, वर्मी कंपोस्ट आदि के बारे में बताया। मृदा वैज्ञानिक डॉ.सर्वेश कुमार की ओर से सुखेत मॉडल (केंचुआ खाद उत्पादन) एवं उसके लाभ तथा वैकल्पिक आय के रूप में अपनाने के बारे में बताया।
डॉ. मुकेश कुमार ने प्रशिक्षुओं को बकरी, मुर्गी तथा मत्स्य पालन कर लघु स्तर पर धन उपार्जन करने के संबंध में बताया। उद्यान विशेषज्ञ प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने सब्जी एवं खाद्य प्रसंस्करण के विषय में जानकारी दी। इंजीनियर जोगेंद्र सोरेन द्वारा कृषि यंत्रों को किराए पर चलाकर एवं उनके सही रखरखाव के बारे में बताया।
कृषि वानिकी की महत्ता एवं इससे होने वाले लाभों के बारे में शोधकर्ता आशुतोष यादव ने बिंदुवार प्रकाश डाला।भ्रमण कार्यक्रम के तहत केंद्र पर आए समस्त सशस्त्र सीमा बल के अधिकारीगण का डॉ. सौरभ चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर केवीके के सभी वैज्ञानिक एवं कर्मी मौजूद थे।








