spot_img

मधुबनी के बेनीपट्टी में भेदभाव से नाराज वार्ड सदस्य आग बबूला, करेंगे आंदोलन

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
वार्ड सदस्यों के साथ भेदभाव काफी दुर्भाग्यपूर्ण, होगा आंदोलन : कौशल

फोटो:बेनीपट्टी के शिवनगर में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में शामिल वार्ड सदस्यगण

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी के शिवनगर गांव में वार्ड सदस्य महासंघ के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कौशल कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मौजूद वार्ड सदस्यों द्वारा बीडीओ को वार्ड सदस्यों के अधिकारों और कार्यों में आ रही समस्याओं का निष्पादन करने हेतु ज्ञापन सौपे जाने के बाद भी निष्पादन नही किये जाने का मुद्दा उठाया गया।

- Advertisement -

इस दौरान संघ के अध्यक्ष श्री झा ने कहा कि वार्ड सदस्यों का मानदेय मनरेगा मजदूरों से भी कम है, जिसे सम्मानजनक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्यों के साथ भेदभाव काफी दुर्भाग्यपूर्ण है़। अगर सरकार वार्ड सदस्यों की वर्तमान स्थिति पर विचार नही करती है तो प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन पर उतरने को संघ बाध्य होगा।

- Advertisement -

बैठक में मौजूद संघ के सचिव दीपक कुमार ने कहा कि अधिकांश पंचायतों में मुखिया और वार्ड सदस्यों के बिना सहमति के ही कार्य कराया जा रहा है। सात निश्चय योजना के तहत आनेवाले सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में वार्ड सदस्यों की सहमति अनिवार्य होनी चाहिये।

वहीं संघ के अरेर उत्तरी पंचायत के अध्यक्ष वीरभद्र झा ने कहा कि विकास कार्य शुरू होने के बावजूद वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का बैंक खाता विवरणी उपलब्ध नही करवाया गया है। जिससे वार्ड सदस्य बैंक खाते को संचालित नही कर पा रहे हैं।

परजुआर पंचायत अध्यक्ष मनोज झा ने कहा कि कई पंचायतों में मुखिया की ओर से किया जा रहा कार्य सरकार की ओर से प्रस्तावित रुपरेखा के अनुरूप नही हो रहा है और इसमें मुखिया व विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा बंदरबाट किया जा रहा है। इसे सरकार की ओर से प्रस्तावित रुप रेखा के अनुसार कराया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिये।

वहीं, नगवास पंचायत अध्यक्ष रामशंकर चौधरी ने सात निश्चय योजना के नल जल योजना के सुचारु संचालन कराये जाने का मुद्दा उठाया और इसके लिये वार्ड क्रियान्वयन समिति के खाते में राशि आवंटित किये जाने की बात कही। मौके पर मेघवन पंचायत अध्यक्ष सुनील मंडल, नगवास पंचायत के उपमुखिया धर्मेंद्र कुमार, शाहपुर पंचायत के उप मुखिया धीरेद्र झा, वार्ड सदस्य अनार देवी, ज्योति कुमारी, संजीत कुमार सिंह, अरेर उत्तरी पंचायत के वार्ड सदस्य निर्मला देवी, दक्षिणी के ओम प्रकाश, परसौना के शंकर झा व बर्री पंचायत के वार्ड सदस्य सियाराम महतो सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews