spot_img

Madhubani News | India-Nepal Border पर Police और Nari SSB की Joint Operation, 29 लाख के नेपाली गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | India-Nepal Border पर Police और Nari SSB की Joint Operation में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जहां 29 लाख के नेपाली गांजा के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

यह कार्रवाई पुलिस और नारी एसएसबी की जॉइंट आपरेशन में हुई है। जहां से, 194 किलोग्राम नेपाली गांजा के‌ साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जैसा आप देशज टाइम्स की तस्वीरों में देख रहे हैं, प्रेसवार्ता में बरामद गांजा व गिरफ्तार तस्करों के साथ जानकारी साझा करते हुए फुलपरास एसडीपीओ सुधीर कुमार और एसएसबी के अन्य अधिकारी शामिल हैं। 

- Advertisement -

लौकही से मधुबनी, देशज टाइम्स संवाददाता के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर एक तरफ शराब कारोबारियों की कमर तोड़ी जा रही है तो वहीं धंधेबाज तस्करी के अलग-अलग रास्ते को अख्तियार करते हुए नजर आ रहे हैं जिसमें गांजा की तस्करी अब भारत-नेपाल सीमा पर खूब प्रचलित हो रही।

- Advertisement -

वहीं अंधरामठ पुलिस और नारी एसएसबी के सीओवाई कम्पनी ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को अहले सुबह तीन बजे  भारत-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 233 के भारतीय सीमा अन्तर्गत सुबाटोल में नाका लगाकर गांजा की बड़ी खेप को तस्करी कर रहे तीन धंधेबाजों को भारतीय सीमा में प्रवेश करने के दौरान पकड़ा।

गुरुवार को फुलपरास एसडीपीओ सुधीर कुमार तथा एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और एसएसबी द्वारा भारत-नेपाल सीमा अंतर्गत लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है जिसके फलस्वरूप तस्करी के लिए ले जा रहे गांजा की बड़ी खेप को रोका गया।

उन्होंने कहा धंधेबाजों के द्वारा गांजे के खेप को पैदल सर पर लेकर पार कराया जा रहा था तभी नाका लगाकर खड़े एसएसबी और पुलिस बलों को देख धंधेबाज इधर-उधर भागने लगे। तब तक बहुत देर हो चुकी थी और तीन धंधेबाज एसएसबी के हत्थे चढ़ चुके थे।

गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान लौकही थाना क्षेत्र के डगराहा निवासी गोविंद लाल पंडित के 35 वर्षीय पुत्र सकलदेव पंडित, स्व छोटे लाल मंडल के पुत्र गुलाम मंडल तथा सुपौल जिला अन्तर्गत राघोपुर थाना क्षेत्र के धत्ता धर्मपुर निवासी मुसहरू मंडल के 25 वर्षीय पुत्र विनोद मंडल के रूप में हुई है। जिसके विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बरामद गांजा 194 किलो बताई जा रही है जो नेपाली है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 29 लाख 10 हजार रुपये आंकी गयी है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में हद पार दादागिरी! 5 लाख न देने पर संवेदक की गाड़ी जब्त, डेढ़ लाख भी ले लिए | FIR

Darbhanga Crime: दरभंगा में मुखिया पति की दबंगई सामने आई है. 5 लाख कमीशन न देने पर संवेदक की गाड़ी छीन ली गई और डेढ़ लाख रुपए भी लूटे गए. पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है.#DarbhangaNews,#BiharCrime,#MukhiyaPati

बिहार की बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव! उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर सेवा, कंपनी ने उठाया ये कदम

Bihar Electricity: दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) की उच्च-स्तरीय बैठक में ऊर्जा सचिव अजय यादव ने राजस्व वसूली और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के लिए कड़े निर#BiharElectricity,#SBPDCL,#PatnaNews

दरभंगा में DM का बड़ा फैसला: अब 3 दिन में होंगे म्यूटेशन-बटवारा के मामले, जनता को मिलेगी राहत

Darbhanga Revenue: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने म्यूटेशन और बटवारा के लंबित मामलों को 03 से 05 जुलाई तक युद्ध स्तर पर निपटाने का आदेश दिया है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिल#DarbhangaNews,#BiharRevenue,#MutationPartition

बंद पड़ी रैयाम चीनी मिल जल्द होगा शुरू: दशकों बाद दरभंगा में फिर गूंजेगी चीनी मिल की धुन! किसानों को मिलेगा सीधा मालिकाना हक,...

Darbhanga News: दशकों से बंद पड़ी दरभंगा की रैयाम चीनी मिल फिर से शुरू होने जा रही है। इससे मिथिलांचल के हजारों किसानों को सीधा मालिकाना हक मिलेगा।#DarbhangaNews,#RayyamSugarMill,#BiharFarmers