spot_img

Madhubani News | Pandaul News | मनरेगा पीओ शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार, कह दी बड़ी बात

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Pandaul News | मनरेगा पीओ शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार हो गए। यह बड़ी खबर पंडौल से है जहां पंडौल के मनरेगा पीओ शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार करने के बाद रात भर हवालात में रहे हैं। बाद में,जुर्माना देने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। लेकिन मनरेगा के पीओ सुमन कुमार ने इस गिरफ्तारी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। 

- Advertisement -

पंडौल प्रखंड के मनरेगा पदाधिकारी सुमन कुमार को बीते सोमवार की रात्रि नशे में धुत्त पंडौल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि सुमन कुमार पंडौल बाजार में शराब के नशे में टल्ली होकर हंगामा कर रहे थे जिसकी सूचना पर थानाध्यक्ष रोहित ने पदस्थापित प्रशिक्षु एसआई अभिजीत कुमार को दल बाल के साथ भेजा।

- Advertisement -

Madhubani News | मेडिकल करवाया

इसके बाद अभिजीत कुमार ने पहुंचकर सुमन कुमार को कब्जे में लेकर मेडिकल करवाया जिसमे अल्कोहल की मात्रा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मनरेगा पीओ सुमन कुमार पर उत्पाद अधिनियम की धारा 37 के तहत थाने में प्राथमिकी संख्या 49 /24 दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया जहां सुमन कुमार पर 3600 सौ रूपये जुर्माना लगाकर उन्हें मुक्त किया गया।

- Advertisement -

Madhubani News | पीओ सुमन कुमार ने कहा

वहीं इस मामले को लेकर पीओ सुमन कुमार ने कहा कि साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है। बताते चलें कि गिरफ्तारी के दौरान पीओ रातभर हवालात में बंद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली भागने की फिराक में था भड़काऊ पोस्ट वाला, बक्सर स्टेशन पर दबोचा गया! |मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द कायम

Nalanda Police: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।#NalandaPolice,#BuxarNews,#CommunalHarmony

भागलपुर में गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत, बिहार ट्रॉली साउंड ने लगाया ठंडा पानी का शिविर

Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने पेयजल शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई। राहगीरों और श्रद्धालुओं को मिला ठंडा पानी, समाज में#BhagalpurNews,#BiharHeatwave,#CommunityService

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा फैसला! VC ने खुद दिया दो रिटायर कर्मियों को PPO, खुशी से झूमे कर्मचारी

Bihar Sanskrit University: दरभंगा के बिहार संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने दो सेवानिवृत्त कर्मियों को खुद PPO सौंपा, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान की तत्काल राहत#BiharSanskritUniversity,#DarbhangaNews,#PPO

भागलपुर यूनिवर्सिटी के VC को ABVP ने दी चूड़ियां, कहा- ‘कुर्सी छोड़ दें!’

Bhagalpur University: भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को ABVP ने चूड़ियां भेंट कर अनोखा विरोध दर्ज कराया है। छात्रों ने प्रशासनिक निष्क्रियता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कुलपति स#BiharNews,#BhagalpurUniversity,#ABVPProtest