spot_img

मुंगेर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एनके राम का निधन, न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं में शोक

spot_img
- Advertisement -

मुंगेर। मुंगेर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(अष्टम) एन के राम का निधन गुरुवार की सुबह पटना में इलाज के दौरान हो गया । वह हृदयघात की बीमारी से पीड़ित थे।

 

- Advertisement -

न्यायिक कार्य बंद हो गए

न्यायाधीश के निधन पर शोक संतप्त मुंगेर विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं ने आज काम से अलग रहने का फैसला लिया । सभी न्यायिक कार्य बंद हो गए]।

उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त को न्यायिक कार्य के दौरान न्यायालय कक्ष में ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद न्यायाधीश मुंगेर सदर अस्पताल के गहन चिकित्सा केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती किए गए थे।

बाद में विशेष चिकित्सा के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया था। न्यायाधीश एनके राम के निधन के बाद मुंगेर मुख्यालय में न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं में शोक व्याप्त है।

मुंगेर विधिज्ञ संघ की तदर्थ कमिटी के अध्यक्ष कैलास प्रसाद, उपाध्यक्ष चन्द्रभानु साहू, महासचिव योगेन्द्र मंडल, कोषाध्यक्ष राजाराम प्रसाद यादव, बिहार स्टेट बार कांउसिंल के सदस्य रामचरित्र प्रसाद, पूर्व महासचिव अमित कुमार सिन्हा, वरीय

अधिवक्ता रंजीत सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, अनिल वर्मा, मृदुला कश्यप और रानी कुमारी ने न्यायाधीश के आकस्मिक निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है । उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

रजिस्ट्रार विश्वजीत कुमार और प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अखिलेश पांडेय ने भी न्यायाधीश के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है ।

मुंगेर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एनके राम का निधन, न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं में शोक

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

Bihar Magadh University: मगध यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों के अनुभव प्रमाणपत्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कई शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा#MagadhUniversity,#BiharNews,#AssistantProfessor

IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया ‘दुर्भावनापूर्ण’, उठाया बड़ा कदम!

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में फंसे IAS संजीव हंस ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पहले के#BiharNews,#SanjeevHans,#BiharTenderScam

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Bihar IAS Posting: बिहार में 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इजतबा हुसैन वित्त विभाग और वसीम अहमद पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस#BiharIAS,#AdministrativeUpdate,#BiharGovernment

Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर DM अलंकृता पांडे का एक्शन, सुरक्षाकर्मियों के लिए उठाया बड़ा कदम!

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने विक्रमशिला सेतु पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुरक्षाकर्मियों के लिए तत्काल शेड और रेनकोट की व्यवस्था का निर्देश#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharTraffic