spot_img

मुजफ्फरपुर में महिला की बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या, घर में मिली लाश

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर के औराई से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां, जिले के औराई थाना क्षेत्र के शंकरपुर में एक महिला की शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। उसका शव घर के कमरे में मिला।

- Advertisement -

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृत महिला मो. शोएब की पत्नी (27) है। घटना की सूचना मिलने पर थानेदार दिलीप प्रसाद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

थानेदार ने कहा कि परिजन जो बयान देंगे। उस आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ के लिए महिला की सास समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

- Advertisement -

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर महिला के पिता बेला से मौके पर पहुंचे। बेटी की लाश देखते ही विलाप करने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें ढाढस बंधाया। उन्होंने ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दहेज नहीं मिलने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी है।

शरीर पर बेल्ट के निशान
मृत महिला के पिता ने बताया कि उसके शरीर पर मारपीट के कई निशान मिले हैं। बेल्ट से मारने का जख्म भी है। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। दामाद उन लोगों पर व्यवसाय करने के लिए रुपए देने का दवाब डाल रहा था लेकिन, आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उनकी बेटी ने मना कर दिया था। इसी खुन्नस में आकर उसकी हत्या करने की बात कही है।

2016 में हुई थी शादी

परिजन ने बताया कि 2016 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ साल तक सबकुछ ठीक रहा। बेटी ने तीन बच्चों को भी जन्म दिया लेकिन, इधर साल भर से ससुराल वाले उसपर पैसे को लेकर दवाब बना रहे थे। इस कारण वह मानसिक तनाव में थी। इसकी जानकारी उसने मायके वालों को भी दी थी। वे लोग ससुराल भी गए और वहां जाकर उनलोगों को समझाया भी था लेकिन, इसका कोई असर आरोपियों पर नहीं पड़ा। अंततः उनकी बेटी की हत्या कर दी गयी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews