spot_img

Muzaffarpur News| शिवदाहा…कैसे करेंगे दाह-संस्कार…खुला आसमान…प्यास बुझाने को गंदा पानी…कोई सुनेगा…

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur News| शिवदाहा…कैसे करेंगे दाह-संस्कार…खुला आसमान… प्यास बुझाने को गंदा पानी…कोई सुनेगा…जहां प्रतिदिन शमशान जाने वाले पीड़ा के दंश में (The condition of Shivdaha crematorium in Muzaffarpur is worsening) अभिशप्त हैं। एक तो परिजन के जाने का गम। ऊपर से सुविधा कम। आखिर, क्या करेंगे गायघाट के शिवदाहावासी।

Muzaffarpur News| चापाकल है नहीं, कहीं छप्पर है नहीं, चिता में आग जले कैसे…सोचने वाला कोई नहीं

जहां, इनके नसीब में एक श्मशान की हालत विकट है। न तो इस स्थान पर चापाकल है। छप्पर विहीन व्यवस्था में बारिश के दौरान चिता में आग जले कैसे, समस्या के साथ चुनौती बड़ी है। परेशानी देखने, समझने वाला कोई नहीं है। जनप्रतिनिधियों में यह इच्छा आज तक जगी नहीं कि यहां एक अदद चापाकल की व्यवस्था धर्म-के-दाह-संस्कार-के कर्म के दौरान कितना जरूरी है। बड़ी जरूरत है। मगर सुनेगा कौन? समझेगा कौन?

- Advertisement -

Muzaffarpur News| श्मशान घाट पर सुविधा नदारद

हालात यह हैं। इस श्मशान घाट पर आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने एक अदद चापाकल तक नहीं गड़वाया। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता, प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही और सामजिक संगठनों की बेपरवाही का दंश झेल रहे गायघाट प्रखंड के शिवदाहा पंचायत के सभी समुदाय के लोग, मजबूरी में धर्म की रक्षा बामुश्किल कर पा रहे हैं।

Muzaffarpur News| बारिश के दिनों में समाज के किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो

अगर बारिश के दिनों में समाज के किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो जलाने की बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाती है। लकड़ी से ज्यादा केरोसिन चीनी के इंतजाम की चिंता करनी रहती है। परिजनों के लिए मौत के गम से कहीं बड़ी शव दाह की चुनौती होती हैं। गिली लकड़िया चिता की आग नहीं पकड़ती है।यहां तक कि चापाकल भी आजतक नहीं लगाया गया।

Muzaffarpur News| तालाब के सहारे गंदे पानी से नहाते, उसी गंदे पानी को पीते…आज तक कोई पहल नहीं

शिवदाहा के ग्रामीणों ने बताया कि वे पीढिय़ों से बगैर चापाकल में ऐसे ही शव दाह कर रहे हैं। मुखाग्नि देने वाले की बहुत परेशानी हो रही है। बगल में तालाब के सहारे गंदे पानी से नहाने पड़ते हैं। अब तक कई पीढ़ियों में दर्जनों शव ऐसे ही जलाने पड़े हैं। शवों का इस तरीके से दाह करना जैसे रीति बन गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि पंचायत के जनप्रतिनिधि ने आजतक इस दिशा में कोई पहल नहीं की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

Bihar Magadh University: मगध यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों के अनुभव प्रमाणपत्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कई शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा#MagadhUniversity,#BiharNews,#AssistantProfessor

IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया ‘दुर्भावनापूर्ण’, उठाया बड़ा कदम!

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में फंसे IAS संजीव हंस ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पहले के#BiharNews,#SanjeevHans,#BiharTenderScam

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Bihar IAS Posting: बिहार में 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इजतबा हुसैन वित्त विभाग और वसीम अहमद पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस#BiharIAS,#AdministrativeUpdate,#BiharGovernment

Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर DM अलंकृता पांडे का एक्शन, सुरक्षाकर्मियों के लिए उठाया बड़ा कदम!

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने विक्रमशिला सेतु पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुरक्षाकर्मियों के लिए तत्काल शेड और रेनकोट की व्यवस्था का निर्देश#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharTraffic