spot_img

Muzaffarpur के 12 गांव में ग़ज़ब होने जा रहा है, 100 करोड़ का ‘ मेगा ‘ प्रोजेक्ट, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur | मुजफ्फरपुर जिले में बंदरा और सकरा-मुरौल प्रखंड को जोड़ने के लिए एक नए पुल का निर्माण किया जाएगा। यह पुल रतवारा और ढोली के बीच बूढ़ी गंडक नदी पर बनाया जाएगा, जिसके लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की वरीय परियोजना अभियंता ने डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम को प्रस्ताव भेजा है। इस परियोजना पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

- Advertisement -

325 मीटर लंबा होगा पुल, दोनों ओर बनेगा संपर्क मार्ग

प्रस्ताव के अनुसार, इस पुल की लंबाई 325 मीटर होगी और दोनों ओर डेढ़-डेढ़ किमी लंबा संपर्क पथ बनाया जाएगा। पुल के बनने से सकरा और मुरौल से बंदरा के बीच की दूरी कम हो जाएगी और एनएच-57 से भी इलाके की सड़कों का बेहतर जुड़ाव हो सकेगा।

- Advertisement -

एक दर्जन गांवों को होगा सीधा लाभ

इस पुल के निर्माण से बंदरा और मुरौल प्रखंड के करीब एक दर्जन गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। रतवारा घाट पर पुल का एक सिरा होगा, जबकि पूसा की ओर से रैनी गांव के पास यह पुल मुजफ्फरपुर-पूसा रोड से जुड़ेगा। वहीं, रतवारा भट्ठी चौक पथ और रतवारा-बंदरा पथ के जरिए यह पुल एनएच-57 से जुड़ जाएगा।

- Advertisement -

बसुआ मठ घाट पर आरसीसी पुल की स्वीकृति पर विधायक का सम्मान

औराई विधानसभा में होंगे कई पुल और सड़क निर्माण कार्य

दूसरी ओर, बसुआ मठ घाट पर आरसीसी पुल की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने भाजपा विधायक सह पूर्व मंत्री रामसूरत राय का सम्मान किया। विधायक ने कहा कि औराई विधानसभा क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है और आधे दर्जन से अधिक मुख्य पुलों और दर्जनों ग्रामीण सड़कों के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा।

10 लाख की लागत से पीसीसी सड़क का उद्घाटन

नवाह महायज्ञ के समापन के बाद बसुआ डुमरी सीमा पर 10 लाख रुपये की लागत से बनी पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रौशन कुमार शर्मा, हरिओम कुमार, कमलेश सहनी, मोहम्मद अरमान, उप प्रमुख पप्पू साह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News दरभंगा हैरान : सांप ने डंसा, अस्पताल पहुंची | पीछे से झाड़-फूंक वाले को सीतामढ़ी से लेकर पहुंच गई सास |फिर जो...

Jale Snakebite News: जाले में एक महिला को सांप ने डंसा, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मां झाड़-फूंक वाले को लेकर पहुंचीं, जिस पर डॉक्टर ने उन्हें #JaleNews,#BiharSnakebite,#SuperstitionVsScience

Darbhanga News दरभंगा-बिरौल मुख्य मार्ग पर शराब तस्कर भागा! बाइक समेत नेपाली- विदेशी शराब जब्त

Darbhanga Liquor News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करों पर नकेल कसी है। बेनीपुर में एक तस्कर बाइक छोड़कर भागा, जिसके बाद मौके से नेपाली और विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर र #DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#PoliceAction

Bhagalpur News अधूरा रह गया अंतिम संस्कार! भागलपुर में गरीबी की इंतहा| कफन और लकड़ियों के पैसे नहीं जुटा पाया | अधजले शव को...

Bhagalpur News: भागलपुर में गरीबी की ऐसी इंतहा सामने आई है, जहाँ एक परिवार अपने बेटे का अंतिम संस्कार भी पूरा नहीं कर सका। पैसों की कमी के कारण अधजले शव को दफनाने की मजबूरी ने #BhagalpurNews,#BiharPoverty,#MangalRishi

Bhagalpur News दरोगा की मौत का रहस्य: शव के पास मिला नोट, क्या शादी थी जान की दुश्मन? |नवगछिया SP वैभव शर्मा ने क्या...

Bihar Police: नवगछिया पुलिस लाइन में दरोगा योगेश कुमार की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। शव के पास से एक नोट मिला है, जिसमें शादी को लेकर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव का जिक्र #BiharPolice,#NaugachiaNews,#DarogaDeath