spot_img

Bihar News : बिहार में viral fever का कहर, 24 घंटे में NMCH में तीन बच्चों की मौत

spot_img
- Advertisement -

बिहार के एनएमसीएच से बड़ी खबर आ रही है। यहां के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शिशु रोग विभाग में 24 घंटे के दौरान वायरल बुखार से तीन बच्चों की मौत हो गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वहीं आठ बच्चे इलाजरत हैं। मंगलवार को भी आउटडोर में एक मरीज को भर्ती किया गया है। अधीक्षक सह विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 84 बेड वाले शिशु रोग विभाग में 59 बच्चे भर्ती हैं।

- Advertisement -

नीकू व पीकू के सभी बेड वायरल पीड़ित बच्चों से भरे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में वायरल रोग से संबंधित सभी तरह की मशीन, उपकरण व दवा उपलब्ध है।

जानकारी के अनुसार, जिन बच्चों की मौत हुई है, उनमें बेऊर अखाड़ा (पटना) के एक साल के बच्चे को परिजनों ने 12 सितम्बर को भर्ती कराया था। उसकी मौत मंगलवार की सुबह हो गई।

वहीं वैशाली जिला के सराय का ढाई माह के बच्चे की मौत इलाज के दौरान सोमवार की रात हुई। उसे 13 सितम्बर को भर्ती कराया गया था।

वहीं 13 सितम्बर की रात में ही खगड़िया के तीन माह के बच्चे की मौत भी इलाज के दौरान हो गई। उसे 10 सितम्बर को भर्ती कराया गया था। वहीं एक बच्चा लामा भी है। इस माह अस्पताल के शिशु रोग विभाग में अब तक वायरल निमोनिया से पीड़ित छह बच्चों की मौत हो चुकी है।

अधीक्षक ने बताया कि अधिकतर परिजन बच्चों की स्थिति गंभीर होने के बाद अस्पताल लेकर आते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें बचाना मुश्किल हो जाता है। यदि परिजन बच्चों में बीमारी का लक्षण मिलते ही अस्पताल में भर्ती कराते हैं, तो उसका समय से इलाज शुरू कर जान बचाई जा सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पूर्णिया में नए SSP शौर्य सुमन के आते ही हड़कंप! महज 12 घंटे में 26 पुलिसकर्मियों का वेतन रुका, 4 DSP पर गिरी गाज

Purnia News: पूर्णिया के नए एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने पदभार संभालते ही सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने महज 12 घंटे में 26 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका और 4 डीएसपी से स्पष्टीकरण मांगा#PurniaNews,#BiharPolice,#ShauryaSuman

PMCH Principal पर Nishant Kumar का बड़ा एक्शन! नहीं उठाया फोन तो…जानिए कहां मिले प्रिंसिपल साहब?

पीएमसीएच प्राचार्य: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पीएमसीएच प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटा दिया। ड्यूटी के दौरान निजी क्लिनिक में पाए जाने पर हुई यह सख्त कार्रवाई#PMCHPrincipal,#BiharHealth,#NishantKumar

बिहार पुलिस ASI परीक्षा की तारीख आ गई! 462 पदों के लिए जानें आपका एग्जाम कब है?

Bihar ASI Exam Date: बिहार पुलिस में ASI बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! BPSSC ने 462 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जानें कब#BiharASIExam,#BPSSCRecruitment,#BiharPoliceJobs

‘मुझे कभी STD…’ बिल गेट्स के सनसनीखेज खुलासे, 3 अफेयर, एपस्टीन का ब्लैकमेल का प्रयास, जानें क्या कहा

Bill Gates: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अमेरिकी कांग्रेस के सामने तीन महिलाओं से अवैध संबंध स्वीकार किए। उन्होंने दावा किया कि जेफरी एपस्टीन ने उन्हें ब्लैकमेल#BillGates,#JeffreyEpstein,#Microsoft