spot_img

बांकीपुर उपचुनाव: ‘पैसे बांटे, कानून का मजाक उड़ाया’, BJP अध्यक्ष संजय सरावगी का प्रशांत किशोर पर सीधा हमला!

Bihar Bankipur By-election: मतदान के बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने जन सुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पीके ने चुनाव में खूब पैसा बांटा और बाहरी लोगों को बुलाया।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Bankipur By-election: हाल ही में संपन्न हुए बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान के बाद बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटे और प्रचार के लिए बाहर से लोगों को बुलाया।

- Advertisement -

बांकीपुर उपचुनाव में ‘खूब पैसा बांटा गया’: संजय सरावगी

संजय सरावगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने जमकर पैसा बांटा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, चुनाव प्रचार के लिए बड़ी संख्या में बाहरी लोगों को भी बुलाया गया था। उन्होंने इस पूरी कवायद को चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करार दिया।

संजय सरावगी ने आरोप लगाया, ‘बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने जमकर पैसा बांटा। चुनाव प्रचार के लिए बड़ी संख्या में बाहरी लोगों को भी बुलाया गया। यह पूरा चुनाव प्रभावित करने की कोशिश थी।’

- Advertisement -

सरावगी ने मतदान के दिन प्रशांत किशोर के व्यवहार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन प्रशांत किशोर पूरी तरह हताश नजर आए। वह कई गाड़ियों के काफिले के साथ अलग-अलग जगहों पर घूमते रहे। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर थाने में बैठकर कानून का मजाक उड़ाते रहे, जबकि आचार संहिता के दौरान ऐसा करना बिल्कुल भी उचित नहीं था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  संसद में 'चढ़ावा चोर' बने पप्पू यादव! राहुल-डिंपल ने भी दिया साथ| खूब चला हाई वोल्टेज ड्रामा जब दानपात्र छोड़कर भागे, फिर पकड़े गए पूर्णिया MP

कम मतदान पर भी दी सफाई, राजद पर भी साधा निशाना

मतदान प्रतिशत कम रहने के सवाल पर संजय सरावगी ने बताया कि उपचुनावों में मतदान आमतौर पर कम ही होता है। उन्होंने पुराने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि जब नवीन किशोर सिन्हा का निधन हुआ था, उसके बाद नितिन नवीन उपचुनाव लड़े थे, तब करीब 19 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पहले हुए बांकीपुर उपचुनाव में भी मतदान प्रतिशत काफी कम रहा था। इस बार बारिश के बावजूद करीब 35 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसे उन्होंने सामान्य स्थिति बताया।

यह भी पढ़ें:  AIIMS Patna अब बिहार में भी होगा जटिल सर्जरी का आधुनिक इलाज! एम्स पटना की 'एवीबोधान 2026' लॉन्च| जानिए क्या होगा खास

भाजपा अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि वे पूरे चुनाव के दौरान मीडिया में तो खूब दिखाई दिए, लेकिन जनता के बीच उनकी उपस्थिति नहीं के बराबर थी। उन्होंने दावा किया कि जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। सरावगी ने भरोसा जताया कि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा इस बिहार बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव परिणाम को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है और इसमें किसी तरह की कोई शंका नहीं है।

यह भी पढ़ें:  विक्रमशिला सेतु और सुल्तानगंज-अगवानी गंगा पुल पर सरकार हुई सख्त! जानिए नई डेडलाइन और कार्ययोजना - कब तक मिलेगा आम जनता को राहत? क्या कहा - सचिव पंकज पाल ने

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राजद पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद का सूपड़ा साफ है। नेता प्रतिपक्ष चुनाव के बीच एक-एक महीने तक बाहर यूरोप की ठंडी हवा खाते रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विधानसभा का सत्र चल रहा था, तब भी वे गायब थे। सरावगी ने आरोप लगाया कि उन्हें बिहार के लोगों और उनकी समस्याओं से कोई मतलब नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Metro Traffic पटना मेट्रो का काम, लेकिन जाम नहीं! CM सम्राट ने दिया बड़ा आदेश, जानें आपके लिए क्या बदला

Bihar Metro Traffic: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो निर्माण के दौरान नेहरू पथ पर यातायात को सुगम और निर्बाध रखने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। चौड़ीकरण और वैकल्पिक मार्ग बने#BiharMetroTraffic,#PatnaMetro,#SamratChoudhary

बिहार में शिक्षकों की बड़ी खबर! अब बाल वाटिका और आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात होंगे ‘सरप्लस’ शिक्षक, मंत्री मिथिलेश का बड़ा ऐलान…जारी हुए नंबर!

Bihar Teacher Transfer: बिहार में 1.06 लाख अधिशेष शिक्षकों के लिए खुशखबरी! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने ऐलान किया है कि इन टीचर्स को अब बाल वाटिका और आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात कि#BiharTeacherTransfer,#BiharEducation,#MithileshTiwari

Bihar Politics News महागठबंधन में दरार- कांग्रेस नाराज : क्या तेजस्वी की रणनीति पड़ेगी भारी? बांकीपुर से पहले बड़ा खुलासा

Bihar Politics News: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में फूट खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस प्रवक्ता असीतनाथ तिवारी ने तेजस्वी यादव पर सहयोगी दलों को महत्व न देने का आरोप लगाया है#BiharPolitics,#Mahagathbandhan,#BankipurByElection

बांकीपुर उपचुनाव: जन सुराज नेता खुशबू पाठक से ‘छेड़छाड़’, दुपट्टा खींचा, थप्पड़ मारे…BJP कार्यकर्ताओं पर FIR क्यों नहीं?

Patna Crime News: पटना में जन सुराज की नेता खुशबू पाठक ने बांकीपुर उपचुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़, मारपीट और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसके पु#PatnaCrimeNews,#BankipurByElection,#KhushbuPathak