spot_img

बिहार के गांव वासियों अब जेब कर लीजिए टाइट : अब ग्राम पंचायत में लगेगा टैक्स, घूमना भी पड़ेगा महंगा?

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 30 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स लागू करने और दोपहिया वाहनों पर रोड टैक्स बढ़ाने जैसे सीधे जनजीवन पर असर डालने वाले निर्णय शामिल हैं।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Cabinet: बुधवार को मुख्यमंत्री बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में लिए गए फैसलों के दूरगामी परिणाम राज्य के हर वर्ग पर दिखेंगे। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स लगाने का फैसला, दोपहिया वाहनों के रोड टैक्स में वृद्धि और पूर्व सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी जैसे अहम बिंदु शामिल हैं।

- Advertisement -

ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स, महंगा होगा दोपहिया वाहन

कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अब पंचायत क्षेत्रों में भी होल्डिंग टैक्स लगाने को मंजूरी दे दी है। हालांकि, गांव में प्रति मकान 1200 रुपए टैक्स लेने का जो प्रस्ताव लाया गया था, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने उसकी जरूरत नहीं बताई थी, लेकिन टैक्स लगाने का सिद्धांत स्वीकृत हो गया है। इसके साथ ही, अब दोपहिया वाहन खरीदना महंगा हो जाएगा, क्योंकि सरकार ने रोड टैक्स में एक प्रतिशत की वृद्धि को भी अपनी स्वीकृति दे दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education बिहार के9वीं से 12वीं कक्षा के लाखों छात्रों की बल्ले-बल्ले! 150 सरकारी स्कूलों में 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज-कोचिंग' शुरू | CM Samrat की ऐतिहासिक पहल

एयरपोर्ट विकास और पुलिस सुरक्षा को मिली नई रफ्तार

राज्य के विकास को गति देने के लिए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं पर भी महत्वपूर्ण निर्णय हुए। भागलपुर में बनने वाले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का नाम अब ‘अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा’ होगा। इसके निर्माण के लिए 1425 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए 556 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह, मुंगेर जिला में एयरपोर्ट के लिए 1726 एकड़ भूमि अर्जित करने के लिए 773 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Disaster Management आपदाओं में नहीं जाएगी एक भी जान! बिहार के राज्यपाल ने दिया 'जीरो कैजुअल्टी' का मंत्र

नागरिकों और विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भी कैबिनेट ने कई कदम उठाए। महिला पुलिसकर्मियों, जिन्हें ‘पुलिस दीदी’ के नाम से जाना जाता है, के लिए 1500 स्कूटी खरीदी जाएंगी। इनमें 1000 पेट्रोल इंजन वाली और 500 इलेक्ट्रिक स्कूटी शामिल होंगी। शहरी इलाकों में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और मॉल जैसे स्थानों पर महिलाओं को बेहतर सुरक्षा देने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। इसके अलावा, पुरुष पुलिसकर्मियों के लिए भी 3200 बाइक खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

यह भी पढ़ें:  SC के आदेश के बावजूद 3 महीने से दवाएं नहीं मिलीं, पटना की जुड़वां बहनों की जिंदगी खतरे में!

पूर्व सैनिकों को सौगात, रामाकान्त प्रसाद की सेवा अवधि बढ़ी

राज्य के काराओं में अनुबंध के आधार पर कार्यरत भूतपूर्व सैनिक सह कक्षपालों को बड़ा तोहफा मिला है। उनके मासिक मानदेय को 19,800 रुपए से बढ़ाकर 30,000 रुपए कर दिया गया है। लंबे समय से इस बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी।

इसके अतिरिक्त, पुनौराधाम के विकास के लिए 50 एकड़ जमीन दिलाने पर भी स्वीकृति दी गई। बिहार एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक रामाकान्त प्रसाद की संविदा आधारित पुनः नियुक्ति अवधि को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। वे 30 जून 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे और अब उनकी सेवा अवधि 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक भूतलक्षी प्रभाव से बढ़ा दी गई है। इन फैसलों से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास और व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education बिहार के9वीं से 12वीं कक्षा के लाखों छात्रों की बल्ले-बल्ले! 150 सरकारी स्कूलों में ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज-कोचिंग’ शुरू | CM Samrat...

Bihar Education: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' और मुफ्त JEE-NEET कोचिंग का शुभारंभ किया। लाखों छात्रों को आधुनिक शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की#BiharEducation,#SamratChoudhary,#PatnaStudents

मुंगेर में सनसनीखेज वारदात Munger Murder! ईंट भट्ठे पर सो रहे नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा!

Munger Murder: मुंगेर के सफियासराय में आरपीएस ईंट भट्ठा पर नाइट गार्ड सुबोध यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आक्रोशित परिजनों ने NH-80 जाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने तीन सं#MungerNews,#BiharCrime,#NightGuardMurder

सीधे जेब पर असर! निर्यात वाले डीजल पर सरकार का बड़ा झटका, पेट्रोल को मिली मामूली राहत! क्या है पूरा मामला |क्यों बदला जाता...

उत्पाद शुल्क: केंद्र सरकार ने निर्यात किए जाने वाले पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) पर उत्पाद शुल्क की दरों में बदलाव किया है। डीजल और एटीएफ पर सात-सात रुपये प्रति लीटर क#उत्पादशुल्क,#पेट्रोलडीजल,#वित्तमंत्रालय

कोशी नदी उफनाई, नेपाल ने बहकाया, आया जलप्रवाह का 1.63 लाख क्यूसेक का विकराल रूप! 21 फाटक खुले, बिहार में बाढ़ की आहट?

Bihar Flood: नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद कोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। कोशी बैराज के 21 फाटक खोल दिए गए हैं, जिससे बिहार में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जानें ताजा#BiharFlood,#KoshiRiver,#NepalRain