spot_img

Ifftar Politics: जदयू की इफ्तार में पहुंचे तेजस्वी, गाड़ी तक छोड़ने आए नीतीश

spot_img
- Advertisement -

बिहार में दावत-ए-इफ्तार के नाम पर हो रही सियासत की एक औऱ बानगी गुरुवार की शाम देखने को मिली। तेजस्वी यादव जदयू की इफ्तार पार्टी में शिरकत करने पहुंचे। इफ्तार के आखिर में तेजस्वी को तब सकून जरूर हुआ होगा जब उनके नीतीश उन्हें गाड़ी तक छोड़ने गये।

- Advertisement -

कुछ दिन पहले ही आरजेडी की ओर से दी गई इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे थे। तेजस्वी यादव ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ सीएम नीतीश का स्वागत किया था। आरजेडी के इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जेडीयू का साथ छोड़ने के बाद पांच साल में पहली बार नीतीश कुमार 10 सर्कुलर रोड पहुंचे थे।

- Advertisement -

लालू परिवार के साथ इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि राजनीति और इफ्तार को मिलाकर नहीं देखना चाहिए। इसके बाद वह गृह मंत्री अमित शाह को रिसीव करने पटना एयरपोर्ट चले गए। इसपर भी कुछ लोगों को ऐतराज हुआ। उनका कहना था कि प्रोटोकॉल के मुताबिक इसकी कोई जरूरत नहीं थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ऑनलाइन RTI का इंतजार! बिहार के 'जानकारी 2.0' पोर्टल पर 6 महीने बाद भी क्यों नहीं हो रहा काम?

इससे पहले 22 अप्रैल की इफ्तार पार्टी की खूब चर्चा हुई थी। राबड़ी देवी औऱ तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर इफ्तार पार्टी दी थी। नीतीश कुमार पैदल चलते हुए राबड़ी देवी के घर पर इफ्तार पार्टी में शामिल होने पहुंच गये थे। आज तेजस्वी ने उसका बदला चुकाया। पटना के हज भवन में जेडीयू ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के साथ उस इफ्तार पार्टी में शामिल होने पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  खान सर को बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक, अब इस तारीख को होगा फैसला

जदयू की इफ्तार पार्टी में तेजस्वी का हाल ये था कि वे अपने दोनों ओर बैठे नेताओं से बात भी नहीं कर पा रहे थे। ज्यादातर समय तक तेजस्वी खामोश बैठे ही रहे। तेजस्वी से कुछ दूरी पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद बैठे थे लेकिन वे भी दूसरे लोगों से ही बात करने में व्यस्त दिखे।

इफ्तार पार्टी जब खत्म हुई तो नीतीश औऱ तेजस्वी का मिलन हुआ। दोनों एक साथ ही हज भवन से बाहर जाने के लिए निकले। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच चलते-चलते गुफ्तगूं हुई औऱ फिर दोनों साथ ही अपनी गाड़ियों की ओर बढे। नीतीश कुमार गाड़ी में बैठने से पहले तेजस्वी की गाड़ी तक उनके साथ गये। इसके बाद नीतीश वापस गाड़ी के पास पहुंचे और फिर वहां से निकले।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी का बड़ा दांव, पहले दीजिए…

Bihar Rabri Devi: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना में अपना सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करना शुरू कर दिया है। उन्होंने भवन निर्माण विभाग से सभी सरकारी सामानों क#BiharPolitics,#RabriDevi,#PatnaNews

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे’… बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य...

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई राज उगले हैं और वीडियो सबूत भी#BiharHealth,#PMCHNews,#NPSingh

बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 साल बाद पटना से सीधे जेद्दा-मदीना की उड़ान

Bihar Haj 2027: बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी! 16 साल बाद पटना एयरपोर्ट से सीधे जेद्दा या मदीना के लिए उड़ानें शुरू होंगी. रांची को इस बार बाहर कर दिया गया है. आवेदन की#BiharHaj,#PatnaAirport,#Haj2027

NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 27 पर कंसी के पास सरसों तेल से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। यह इस मार्ग पर कुछ ही दिनों में आग लगने की चौथी घटना है, जिसने#DarbhangaNews,#BiharTruckFire,#NH27Accident