spot_img

Murder Of Newly Elected Mukhiya: लगातार दूसरी बार नवनिर्वाचित मुखिया की दिन दहाड़े ऑफिस में घुसकर गोली मारकर हत्या, गुस्साए समर्थकों का बवाल, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ प्रखंड के रामपुर फरीदपुर पंचायत से लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए मुखिया नीरज कुमार (Elected chief was shot by criminals, died) की मंगलवार को चुनावी रंजिश में गोली मार हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार जानीपुर थाना इलाके के रामपुर फरीदपुर पंचायत के मुखिया नीरज कुमार 15 नवंबर को हुए चुनाव में मुखिया पर पर जीत दर्ज किया था। नीरज कुमार आज मंगलवार की सुबह अपने ऑफिस के पास बैठे थे। तभी बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और नीरज पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। नीजर कुमार को तीन गोलियां लगी। घटना के बाद इलाके के  लोगों ने जमकर बबाल मचाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर: मोहर्रम जुलूस में अचानक खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, हंगामा, DJ में तोड़फोड़, पुलिस का बड़ा एक्शन

मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे नव निर्वाचित मुखिया नीरज कुमार वर्मा फरीदपुर बाजार स्थित अपने कार्यालय में थे। इस दौरान हथियारों से लैस एक बाइक पर आये दो अपराधियों ने नीरज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में दो गोली मुखिया के सिर में लगी और कई गोलियां उनके शरीर पर लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें:  बिहार में अगले कुछ घंटे बेहद खतरनाक! इन 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बिजली-बारिश से सावधान

घटना के बहुत देर बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, इससे गुस्साए समर्थकों ने शिवाला नौबतपुर सड़क को जाम कर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि भीड़ ने कुछ पुलिस वालों को बंधक बना लिया और पथराव भी किया। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गयी है । घंटो बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और जाँंच पड़ताल में जुटी है।

मुखिया नीरज कुमार की एक महिला रिश्तेदार ने बताया कि सुबह लगभग 9:30 बजे मुखिया नीरज कुमार घर से नाश्ता करके निकले थे। वे अपने ऑफिस के पास बैठे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार अपराधी उनके नजदीक पहुंचे और उनपर फायरिंग शुरु कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए ऑफिस पर पहुंचे तो अपराधियों को भागते देखा। लोगों ने उन्हें पकड़ने के लिए हल्ला किया तो वे हथियार लहराते हुए फरार हो गये।

यह भी पढ़ें:  सनसनीखेज खुलासा: भोजपुर एनकाउंटर पर मां का रुला देने वाला बयान, हर तरफ अविश्वास!

इस घटना में मुख्य नीरज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीरज कुमार ने लगातार दूसरी बार रामपुर फरीदपुर पंचायत चुनाव जीतकर मुखिया का पद हासिल किया था।

चुनावी रंजिश को लेकर ही उनको गोली मारे जाने की चर्चा है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी। घटना के बाद गांव के लोग काफी उग्र हो गए और पुलिस के सामने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने फिलहाल हत्या के कारणों की तलाश शुरू कर दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे’… बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य...

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई राज उगले हैं और वीडियो सबूत भी#BiharHealth,#PMCHNews,#NPSingh

बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 साल बाद पटना से सीधे जेद्दा-मदीना की उड़ान

Bihar Haj 2027: बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी! 16 साल बाद पटना एयरपोर्ट से सीधे जेद्दा या मदीना के लिए उड़ानें शुरू होंगी. रांची को इस बार बाहर कर दिया गया है. आवेदन की#BiharHaj,#PatnaAirport,#Haj2027

NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 27 पर कंसी के पास सरसों तेल से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। यह इस मार्ग पर कुछ ही दिनों में आग लगने की चौथी घटना है, जिसने#DarbhangaNews,#BiharTruckFire,#NH27Accident

दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

Darbhanga Moharram Violence: दरभंगा में मोहर्रम के बाद बरिऔल चौक पर हिंसक झड़प हुई, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने घरों, दुकानों और मंदिर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिर#DarbhangaNews,#BiharPolice,#MoharramViolence