back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 30, 2026
होम Bihar Purnia पूर्णिया में हैवानियत: पानी लेने गई थीं किशोरी, पड़ोसी ने पकड़ा, बांसबाड़ी...

पूर्णिया में हैवानियत: पानी लेने गई थीं किशोरी, पड़ोसी ने पकड़ा, बांसबाड़ी में घसीटकर किया बलात्कार, फिर धमकी | मगर धमक गए गांव वाले, पढ़िए – क्या हुआ !

Purnea Minor Rape: पूर्णिया के के. नगर थाना क्षेत्र में 16 साल की किशोरी के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी मोहम्मद सद्दाम को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

जमुई में सड़क पर भीड़ ने घेरा, युवक-युवती से की बदसलूकी: वीडियो वायरल होते ही पुलिस हुई एक्टिव, क्या होगी कार्रवाई?
जमुई में सड़क पर भीड़ ने घेरा, युवक-युवती से की बदसलूकी: वीडियो वायरल होते ही पुलिस हुई एक्टिव, क्या होगी कार्रवाई?

Purnea Minor Rape: पूर्णिया में एक 16 साल की नाबालिग किशोरी के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पानी लेने चापाकल पर गई किशोरी को पड़ोसी ने ही जबरन बांसबाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस घिनौनी वारदात के बाद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पानी लेने गई थी किशोरी, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

यह घटना पूर्णिया के के. नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे उनकी 16 साल की बेटी घर के पास चापाकल पर पानी लेने गई थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी।

रात करीब 10 बजे किशोरी किसी तरह घर लौटी और उसने अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि जब वह चापाकल पर थी, तभी पड़ोस में रहने वाला 23 वर्षीय मोहम्मद सद्दाम उसे पकड़कर बांसबाड़ी में ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

ग्रामीणों की सक्रियता से पकड़ा गया आरोपी

इधर, पुलिस और परिजनों द्वारा की जा रही खोजबीन की जानकारी आरोपी मोहम्मद सद्दाम को मिली, तो वह घबरा गया। वह किशोरी को छोड़कर भागने की फिराक में था। इसी दौरान, सतर्क ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने बिना देरी किए उसका पीछा किया और पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को तुरंत पुलिस को सौंप दिया गया।

के. नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर मोहम्मद सद्दाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब पीड़िता का मेडिकल जांच करा रही है और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है।

इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न्याय की उम्मीद जगी है। पुलिस का कहना है कि वे सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
Darbhanga Election Result दरभंगा में 60 घंटे बाद आया बड़ा फैसला! RJD के अनिल झा ने NDA सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया, जानें पूरे आंकड़े ● Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम! ● चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ● Samastipur Railway News रेलवे पेंशनरों की झंझट खत्म! नवंबर में घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र |दरभंगा समेत नरकटियागंज, मोतिहारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, स्टेशनों पर लगेंगे शिविर ● Darbhanga News पलभर में राख हुआ आशियाना! दरभंगा में भीषण आग से लाखों का नुकसान, महिला झुलसी -मवेशी की मौत ● भागलपुर के इस गांव में बदल रही तस्वीर! सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा सहारा, जानिए क्या और क्यों है यह भवन खास? ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर: RJD को मिलीं 2 सीटें, NDA को लगा झटका, जन सुराज ने भी दिखाया दम! ● Bihar JDU Conflict | जदयू की रार: अनंत सिंह के पर क्यों कतरे, ललन सिंह-संजय झा पर चुप्पी क्यों? | पढ़िए -बात निकली है दूर तलक जाएगी ! ● भागलपुर सन्हौला के स्कूलों में दिवाली से पहले होगा रंग-रोगन! लेकिन 5 महीने से बकाया है मिड-डे मील का पैसा, शिक्षक परेशान ● दरभंगा स्नातक सीट पर 3 दिनों तक चले ऐतिहासिक मतगणना के बाद.... RJD की बड़ी जीत! अनिल कुमार झा ने NDA के सर्वेश कुमार को हराया ● Bihar Prince Kumar झालमुरी बेचने वाले का बेटा बना इंटरनेशनल खिलाड़ी! बिहार के प्रिंस ने पेनकैक सिलाट टीम में मचाई धूम ● भागलपुर में अर्णब का कहर! दिन में ही छा गया घना अंधेरा, मौसम ने ली अचानक करवट, देखें तस्वीरें ● सुल्तानगंज में अब DSP का राज! 6 थानों की कमान संभालेंगे नए अधिकारी, क्या सुधरेगी कानून व्यवस्था? ● Bhagalpur News किताबों का बस्ता लेकर मौत से जूझने निकलते हैं नौनिहाल! तेज रफ्तार गाड़ियों से बचें तो गंगा में समाने का खतरा ● CM सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव की कुर्सी पर कौन? बिहार लौटेंगे तेज-तर्रार IAS संजय कुमार सिंह! ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन: हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा? ● Lalu Prasad IRCTC Scam : लालू प्रसाद पर लटकी तलवार हटी? दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब ● बिहार MLC चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर: 30 साल के दिग्गज हारे, अब सदन में दिखेंगे दो सगे भाई! ● Darbhanga Election Result दरभंगा में 60 घंटे बाद आया बड़ा फैसला! RJD के अनिल झा ने NDA सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया, जानें पूरे आंकड़े ● Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम! ● चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ● Samastipur Railway News रेलवे पेंशनरों की झंझट खत्म! नवंबर में घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र |दरभंगा समेत नरकटियागंज, मोतिहारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, स्टेशनों पर लगेंगे शिविर ● Darbhanga News पलभर में राख हुआ आशियाना! दरभंगा में भीषण आग से लाखों का नुकसान, महिला झुलसी -मवेशी की मौत ● भागलपुर के इस गांव में बदल रही तस्वीर! सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा सहारा, जानिए क्या और क्यों है यह भवन खास? ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर: RJD को मिलीं 2 सीटें, NDA को लगा झटका, जन सुराज ने भी दिखाया दम! ● Bihar JDU Conflict | जदयू की रार: अनंत सिंह के पर क्यों कतरे, ललन सिंह-संजय झा पर चुप्पी क्यों? | पढ़िए -बात निकली है दूर तलक जाएगी ! ● भागलपुर सन्हौला के स्कूलों में दिवाली से पहले होगा रंग-रोगन! लेकिन 5 महीने से बकाया है मिड-डे मील का पैसा, शिक्षक परेशान ● दरभंगा स्नातक सीट पर 3 दिनों तक चले ऐतिहासिक मतगणना के बाद.... RJD की बड़ी जीत! अनिल कुमार झा ने NDA के सर्वेश कुमार को हराया ● Bihar Prince Kumar झालमुरी बेचने वाले का बेटा बना इंटरनेशनल खिलाड़ी! बिहार के प्रिंस ने पेनकैक सिलाट टीम में मचाई धूम ● भागलपुर में अर्णब का कहर! दिन में ही छा गया घना अंधेरा, मौसम ने ली अचानक करवट, देखें तस्वीरें ● सुल्तानगंज में अब DSP का राज! 6 थानों की कमान संभालेंगे नए अधिकारी, क्या सुधरेगी कानून व्यवस्था? ● Bhagalpur News किताबों का बस्ता लेकर मौत से जूझने निकलते हैं नौनिहाल! तेज रफ्तार गाड़ियों से बचें तो गंगा में समाने का खतरा ● CM सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव की कुर्सी पर कौन? बिहार लौटेंगे तेज-तर्रार IAS संजय कुमार सिंह! ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन: हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा? ● Lalu Prasad IRCTC Scam : लालू प्रसाद पर लटकी तलवार हटी? दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब ● बिहार MLC चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर: 30 साल के दिग्गज हारे, अब सदन में दिखेंगे दो सगे भाई! ●