spot_img

रेस्ट हाउस के कमरा नंबर 9 से मिली डीलर की लाश…

spot_img
- Advertisement -

मुंगेर के संजय रेस्ट हाउस के कमरा संख्या 9 में लखीसराय जिला अंतर्गत अभयपुर पीरी बाजार थाना क्षेत्र के महाटोला निवासी बैशो दास के 55 वर्षीय पुत्र डीलर सुनील कुमार दास की लाश मिली है।

- Advertisement -

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र से महज 100 मीटर की दूरी पर की है। वह दो दिन पूर्व रेस्ट हाउस में रहने के लिए आए थे। हालांकि वह दस दिन पूर्व ही घर से निकले थे। परिजनों का रो रो के बुरा हाल। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसारख्मृतक 10 दिन पूर्व 23 मई को घर से किसी काम से निकला था 26 मई को उससे बात हुई उसके बाद मोबाइल इंगेज आने लगा । और आज उसका शव होटल के कमरे से बरामद हुआ। परिजनों के अनुसार इससे पहले भी घर में बताए बिना वह निकल जाते थे और एक सप्ताह 10 दी बाद आ जाते थे।

- Advertisement -

साथ ही परिजनों ने किसी दुश्मनी या पारिवारिक विवाद के विषय में कोई जानकारी नहीं दी है। आखिर उसने आत्महत्या क्यों की। वहीं परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में अवैध संबंध की भी बात लोग कह रहे हैं। क्योंकि वह बार बार होटल में ही ठहरते थे।

दरअसल मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सरवन बाजार स्थित संजय रेस्ट हाउस में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब रेस्ट हाउस के कमरा संख्या 9 में रह रहे लखीसराय जिला के अभयपुर निवासी सुनील कुमार दास का शव बरामद मिला । जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जिसके बाद इसकी सूचना कोतवाली थाना को दी गई।

थाना पहुंच शव को अपने कब्जे में ले छानबीन में जुटी है। रेस्ट हाउस इंचार्ज के अनुसार 31 मई को वह कमरा बुक कराकर रह रहा था। 1 जून को सुबह 8.30 बजे नाश्ता कर के रूम में गए उसके बाद नीचे नहीं आए। गुरुवार को रात को 9 बजे मैनेजर मनोज कुमार पैसा मांगने गए तो गेट बंद था।

जिसके बाद शुक्रवार को डब्बू पैसा मांगने गया तो रूम के अंदर से गंध आई जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। वहीं मौक पे पहुंची पुलिस ने रूम के दरवाजे को तोड़कर देखा तो वहां सुनील कुमार दास का शव बिस्तर पर पड़ा था।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर के भेज दिया है। और उसके घर वालों को इस बात की सूचना दे दी गई।

सूचना प लखीसराय से मुंगेर पहुंचे परिवार वालों ने बताया कि वह अभयपुर महाटोला के रहने वाले एक डीलर थे। घर में ही डीलर की दुकान थी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अहम फैसला : ट्रेनिंग स्कूल के सर्टिफिकेट पर ही मिलेगा अब ड्राइविंग लाइसेंस! |बिहार परिवहन में ‘प्रशिक्षण आधारित मॉडल लागू’

Bihar Driving License: अगर आप बिहार में लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने क#BiharNews,#DrivingLicense,#RoadSafety

पटना में सॉल्वर गैंग : फर्जी नौकरी दिलाने, परीक्षाओं में सेटिंग गिरोह का भंडाफोड़! 5 गिरफ्तार, 22 ब्लैंक चेक, मार्कशीट, एडमिट कार्ड, आपत्तिजनक दस्तावेज...

Bihar Bank Exam Fraud: पटना में एक बड़े बैंक परीक्षा ठगी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर 5 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है और 22 ब्लैंक चेक समेत कई#BiharBankExam,#PatnaCrime,#FraudGangBusted

बिहार में अब हेलीकॉप्टर से पहुंचें मां मुंडेश्वरी धाम! सरकार ने दी मंजूरी, जानें कब से मिलेगी सुविधा

Bihar Heli Tourism: बिहार सरकार ने 'मुख्यमंत्री बिहार हेली टूरिज्म सेवा योजना 2026' को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत अब पर्यटक रियायती दरों पर हेलीकॉप्टर से कैमूर स्थित मां मुंड#BiharHeliTourism,#MaaMundeshwari,#KaimurTourism

गन्ना उद्योग बनेगा आधुनिक: बिहार के गन्ना किसान खुश! IIT पटना लाया नई AI तकनीक, उपज बढ़ाने का मास्टर प्लान

Bihar Sugarcane: बिहार के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर! राज्य सरकार ने IIT पटना और कोयंबटूर के गन्ना प्रजनन संस्थान के साथ समझौता किया है। अब AI और नई तकनीक से गन्ने की उपज बढ़#BiharSugarcane,#IITPatna,#FarmerIncome