spot_img

DESHAJ सिंहवाड़ा में वाहन जांच के दौरान बाइक लूट का सरगना, लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

सिमरी थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

DESHAJ सिंहवाड़ा में वाहन जांच के दौरान बाइक लूट का सरगना, लूट की बाइक के साथ गिरफ्तारसिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। स्थानीय पुलिस ने जिला पुलिस के साथ कदमताल मिलाते हुए मोटरसाइकिल लूट गिरोह के सरगना के साथ लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद किया है। जानकारी देते सिटी एसपी युगेन्द्र कुमारने बताया, सात मई को सिमरी थाना क्षेत्र के विरदीपुर चौक के पास से एक मोटरसाइकिल लूटी गई थी। इसको मामले में विकास की पुलिस तलाश कर रही थी। उसे मुसहरी थाना क्षेत्र में गिरफ्तारी की गई।

- Advertisement -

पुलिस के सामने उसने तीन अन्य अपराधियों के नामों का खुलासा किया था। इसका मुख्य सरगना कार्तिक सहनी था। इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। शनिवार को सिमरी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग दौरान लूट की बाइक के साथ कार्तिक कुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया। जिसने अपना दोष स्वीकार करते बताया, एनएच 57 पर सात मई को विकास के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

विकास के पकड़े जाने के बाद शेष बचे अपराधियों के साथ आठ मई व दस मई को भी अपने गिरोह के अन्य सदस्य के साथ एनएच 57 पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। उसने बताया कि इस मोटरसाइकिल जो मुजफ्फरपुर जिला के आशापुर थाना क्षेत्र से लूटा गया है। इसका नंबर प्लेट व इंजन नंबर की जांच की गई, तो नंबर प्लेट एवं इंजन नंबर चेचिस नंबर का मिलान सही नहीं पाया गया। इस संबंध में सिमरी थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इधर, सनहपुर से पुलिस को भारी मात्रा में शराब बरामद करने में भी सफलता मिली है।DESHAJ सिंहवाड़ा में वाहन जांच के दौरान बाइक लूट का सरगना, लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis