मधुबनी, देशज टाइम्स। मधुबनी के युवक की दरभंगा के सदर थाने क्षेत्र के लक्ष्मीसागर मोहल्ला में हत्या हो गई। युवक मधुबनी के रहिका थाने के सतलखा गांव के संतोष कुमार झा अपना ससुराल लक्ष्मीसागर मोहल्ला आया था। यहीं उसकी हत्या हो गई। बहाना संदिग्ध स्थिति बताया जा रहा है, लेकिन ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। उसकी हत्या की गई है। यह बात उसके भाई चीख-चीखकर कह रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, संतोष के बड़े भाई प्रदीप झा ने पुलिस को कहा है, उसके भाई के शरीर पर कई जख्म के निशान थे। उसका भाई कहां था, इसकी जानकरी घर वालों को नहीं है। इधर, शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए ससुरालवालों ने काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। पत्नी रंजना कुमारी भी पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़ी थी। वहीं भाई प्रदीप ने पुलिस पर दबाव बनाकर पोस्टमार्टम करवाया। ग्रामीण बताते हैं, संतोष की शादी तीन वर्ष पहले मधुबनी विस्फी के चहुटा गांव के रंजना कुमारी से हुई थी जो इन दिनों लक्ष्मीसागर मोहल्ले के एक किराए के मकान में अपनी मां हीरा मिश्र के साथ रहती हैं।
संतोष दिल्ली में कार्य करता था। पत्नी रंजना के मुताबिक, हाल ही में संतोष दिल्ली से ससुराल आया था लेकिन हद यह संतोष के परिजनों को इसकी भनक तक नहीं थी। वहीं, पत्नी रंजना बताती हैं,सोमवार की रात अचानक संतोष की हालत खराब हो गई। डीएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, लेकिन संतोष के परिजन इसे हत्या मान रहे हैं और ससुरालवालों को इसके लिए संदिग्ध मान रहे हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।








You must be logged in to post a comment.