मधुबनी, देशज टाइम्स। कलयुगी पुत्र ने अपने पिता के साथ दरिंदगी की हद कर दी। हद यह इस दरिंदगी में उसकी पत्नी भी अपने ससुर पर ताबड़तोड़ रॉड बरसाती रही। मामला हरलाखी थाना क्षेत्र का है। स्थानीय पिपरौन गांव में कलयुगी पुत्र ने चंद संपत्ति की लालच में बुजुर्ग पिता पिपरौन गांव के ही रामनारायण महतो को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
दोनों पैर तोड़ दिए। जख्मी बुजुर्ग का उमगांव पीएचसी में अपनी पत्नी कुसमी देवी के साथ बिस्तर पर जिंदगी व मौत से कराह रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पिता रामनारायण के तीन बेटे हैं। तीनों के बीच संपत्ति का बंटवारा पिता बराबर हिस्सों में कर दिया था वो भी गांव में ही पंचायत बुलाकर। पंचायत में तय शुमार व ग्रामीणों की सहमति से संपत्ति का बंटवारा हुआ था। मगर रामनारायण के राम यानी बड़े बेटे नरेश महतो को यह नागवार गुजरा।
नरेश अपनी पत्नी वीणा देवी के साथ मिलकर पिता को लोहे के रॉड से मारकर दोनों पैर तोड़ दिया। बाद में पत्नी कुसुमी देवी ने ग्रामीणों की मदद से जख्मी रामनारायण को अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अभी तक एफआईआर नहीं हुई है।








You must be logged in to post a comment.