बेगूसराय, देशज टाइम्स संवाद। जिले में एक व्यक्ति ने एक मुस्लिम की हत्या कर दी। हद यह, पहले उस सिरफिरे ने उनसे नाम पूछा और जब मो. कासिम ने अपना नाम बताया तो उसने कहा अच्छा तो तुम मुस्लिम हो और यह कहकर उसे गोली मार दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। चुनाव परिणाम के बाद ऐसी हरकत से पुलिस के साथ सरकार शर्मसार है। कारण, उस हत्यारे ने पहले कासिम को पाकिस्तान जाने को कहा और बाद में गोली मार दी। हाल ही में अमेठी में स्मृति इरानी के साथी सुरेंद्र प्रसाद की हत्या के बाद बेगूसराय की इस घटना से देश शर्मसार हो रहा है। प्रदेश समेत केंद्र सरकार की किरकिरी हो रही है। पुलिस ने इस मामले में चेरिया-बेरियारपुर पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है लेकिन बताया जाता है इस गैंग में कई लोग शामिल हैं।
इसमें से किसी की भी अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना के बाद से इस मामले में वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, कासिम खंजाहानपुर पंचायत के वार्ड ग्यारह के अगानू मियां के पुत्र हैं। बताया जाता है कि कासिम पर गांव के ही राजीव कुमार व उनके कुछ सहयोगियों ने पाकिस्तान जाने की सलाह देते हुए गोली मारी। कासिम डिटर्जेंट बेचने का काम करते हैं। कारोबार के सिलसिले में ही कासिम कुंभी गांव आए थे। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। जख्मी कासिम ने पुलिस को बताया है कि कुंभी गांव के पास राजीव यादव ने उसका नाम व धर्म पूछा।
जैसे ही उसने अपना नाम मो. कासिम बताया वैसे ही उसने गाली देते हुए कहा, तुम्हें तो पाकिस्तान में रहना चाहिए था और गोली पीठ में दाग दी। उस दौरान हमलावर राजीव नीतीश सरकार के नशाबंदी का जमकर मजाक उड़ाते हुए पुलिस की रहमोकरम पर पूरी तौर पर नशे की हालत में था। यही वजह रही कि कासिम उसे दोबारा गोली चलाने से पहले ही धक्का देकर भाग गया।इधर, बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले कन्हैया कुमार ने ट्वीट किया. उन्होंने कहा, ‘बेगूसराय में एक मुस्लिम फेरीवाले को पाकिस्तान जाने की बात कहते हुए गोली मार दी गई। इस तरह के अपराधों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे तमाम नेता व उनके राग दरबारी दोषी हैं जो दिन-रात सियासी फ़ायदों के लिए नफ़रत फैलाते हैं। अपराधियों को सज़ा दिलाने तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।’








You must be logged in to post a comment.