spot_img

Narak Nivaran Chaturdashi 2022: नरक निवारण चतुर्दशी पर हर-हर महादेव से गूंज उठे बेनीपुर बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर,अंटौर पंचनाथ महादेव, धरौरा बनही महादेव के साथ समस्त शिवालय

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र में नरक निवारण चतुर्दशी पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर दिनभर उपवास रखा और शाम में बेर खाकर अपने व्रत का समापन किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Narak Nivaran Chaturdashi 2022: नरक निवारण चतुर्दशी पर हर-हर महादेव से गूंज उठे बेनीपुर बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर,अंटौर पंचनाथ महादेव, धरौरा बनही महादेव के साथ समस्त शिवालय
Narak Nivaran Chaturdashi 2022: नरक निवारण चतुर्दशी पर हर-हर महादेव से गूंज उठे बेनीपुर बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर,अंटौर पंचनाथ महादेव, धरौरा बनही महादेव के साथ समस्त शिवालय

वैसे तो वर्ष में 24 चतुर्दशी होते हैं, लेकिन माघ मास के इस चतुर्दशी का कुछ विशेष महत्व है। वैसे तो देशभर में लेकिन खासकर मिथिलांचल में यह व्रत विशेष रूप से मनाया जाता है। इस अवसर पर क्षेत्र के पोहद्दी अवस्थित कमला किनारे स्थापित बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर,अंटौर पंचनाथ महादेव, धरौरा बनही महादेव के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पौ फटने से पूर्व लोगों की भीड़ पूजा अर्चना को जुटी रही और शिवालयों में हर-हर बम-बम की धुन गुंजायमान होती रही।

- Advertisement -

इस पर्व के संबंध में कहा जाता है कि इस चतुर्दशी को व्रत रखने से सभी पाप और बुरे कर्म नष्ट हो जाते हैं और स्वर्ग की प्राप्ति होती है । क्षेत्र के जाने माने शास्त्र ज्ञाता डॉक्टर परमेन्दु पाठक बताते हैं कि  शिव पुराण में नरक निवारण चतुर्दशी का विशेष चर्चा की गई है।

इसमें मुख्य रुप से कहा जाता है कि आज ही के दिन पर्वतराज हिमालय ने अपनी पुत्री पार्वती की शादी के लिए शिव के पास प्रस्ताव भेजा था जिसे स्वीकार किया गया था।Narak Nivaran Chaturdashi 2022: नरक निवारण चतुर्दशी पर हर-हर महादेव से गूंज उठे बेनीपुर बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर,अंटौर पंचनाथ महादेव, धरौरा बनही महादेव के साथ समस्त शिवालय

साथ ही दूसरी मान्यता है कि आज के दिन भगवान शिव का पूजा बिल्वपत्र एवं बेर के साथ किए जाने पर भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनुष्य के सभी बुरे कर्मों को माफ करते हुए उन्हें स्वर्ग के लिए मार्ग प्रशस्त करते हैं इसी मान्यता को लेकर इस पूजा और उपवास का विशेष महत्व दिया जाता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident