spot_img

DT लोजपा महासचिव सत्यानंद ने बनाई नई पार्टी, कहा रामविलास कर रहे परिवारवाद की राजनीति

spot_img
- Advertisement -

पटना, देशज टाइम्स। लोजपा दो फांड़। लोजपा के महासचिव सत्यानंद शर्मा ने गुरुवार को पार्टी का अलविदा बोला। कहा वंशवाद का विरोध करने वाले रामविलास खुद वंशवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे नाराज शर्मा अपने दर्जनों नेताओं-कार्यकताओं के साथ बगावत करते लोजपा सेक्युलर नाम से अलग पार्टी बना ली। उन्होंने पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है।

- Advertisement -

2014 के लोकसभा चुनाव में सत्यानंद शर्मा नालंदा से लोजपा के उम्मीदवार के रूप में पराजित हो गए थे। श्री शर्मा ने संवाददाताओं से बातचीत में राम विलास पासवान पर पारिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा​ कि लोकसभा के हाल के चुनाव में पार्टी ने बाहरी व्यक्तियों को टिकट देकर निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,लोकसभा चुनाव में राम विलास के दो भाई और बेटा चिराग पासवान चुनाव लड़े और जीते। लोजपा छह सीटों के लिए चुनाव लड़ी और सभी सीटों पर जीत मिली। राम विलास पासवान इस बार का लोकसभा चुनाव नहीं लड़े। वर्तमान में रामविलास पासवान संसद के किसी सदन के सदस्य नहीं हैं।DT लोजपा महासचिव सत्यानंद ने बनाई नई पार्टी, कहा रामविलास कर रहे परिवारवाद की राजनीति

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis