नई दिल्ली,देशज टाइम्स संवाद। राजधानी दिल्ली में बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। उत्तरी जिले के वजीराबाद में एक झगड़े की कॉल पर पहुंचे पुलिसकर्मी को भीड़ में खड़े युवकों ने पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया। वहीं रेलवे स्टेशन पर दलालों को रोकने पर आरपीएफ कर्मचारी की पिटाई कर दी गई। पिटाई के बाद भी पुलिस को मदद के लिए पुलिस काे ही बुलानी पड़ी, क्योंकि भीड़ में से किसी ने कोई मदद नहीं की। उधर, तीसरी घटना में बदमाशों ने एक महिला पुलिसकर्मी के गले से सोने की चेन उड़ा दी। जानकारी के अनुसार, तिमारपुर पुलिस को गोपालपुर गंदा नाले के पास बीती देर रात झगड़े की सूचना मिली। एएसआई संजीव के साथ कांन्स्टेबल दामोदर मीणा को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस पहुंची, तो वहां दो पक्ष आपस में पथराव कर रहे थे। पुलिस ने बीच बचाव करने की कोशिश की और बवालियों से कहा कि वे तिमारपुर थाने से आए हैं। भीड़ ने उनको अनदेखा करते हुए पथराव जारी रखा और जब पुलिस ने चेतावनी देते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो भीड़ में से एक युवक ने दामोदर को निशाना बनाकर पत्थर मार दिया। युवकों ने उन पर कई पत्थर फेंके, जिसमें से पत्थर दामोदर के सिर में लगा। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। इधर घायल पुलिसकर्मी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
दक्षिण पूर्वी जिले के न्यू फ्रेंडस कॉलोनी थाने में तैनात महिला सिपाही अन्नू घर के सामान की खरीदारी करके बीती देर शाम घर लौट रही थीं। बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। महिला सिपाही ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा में रहती हैं और छोटा बाजार शाहदरा से घरेलू सामान खरीदकर लौट रही थीं। शाहदरा थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और चेन छीनकर शाहदरा मेट्रो स्टेशन की तरफ भाग गए। फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट में कार्यरत कांस्टेबल अमित तोमर गश्त कर रहे थे। अपराह्न तीन बजे वह पुराने टॉयलेट के पास पहुंचे। अमित ने देखा एक व्यक्ति कन्फर्म टिकट बेचने के नाम पर दलाली कर रहा है। वह पहले भी इंडियन रेलवे एक्ट के तहत दलाली करने के कारण जेल में बंद हो चुका था। इसके बाद कांन्स्टेबल ने उसे ऐसे करने से रोका। आरोपित ने आरपीएफ कर्मचारी को यह कहकर चलता कर दिया कि तेरे जैसे आरपीएफ वाले बहुत देखे हैं, होगा आरपीएफ में। विरोध करने पर अमित के साथ आरोपित की हाथापाई शुरू हो गई और आरोपित भागने लगा। जब अमित ने उसका पीछा किया तो कुछ दूर आरोपित ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित की पिटाई कर दी। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice
Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute
Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews
Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis
You must be logged in to post a comment.