Rakhi Sawant News: एंटरटेनमेंट की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपने बेबाक और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस बार उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है, वो भी हिजाब विवाद को लेकर, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है।
राखी सावंत ने नीतीश कुमार पर निकाली भड़ास, ‘धोती खींचने’ तक की दे डाली धमकी!
जब राखी सावंत ने नीतीश कुमार को सुनाई खरी-खोटी
एंटरटेनमेंट की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपने बेबाक और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस बार उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है, वो भी हिजाब विवाद को लेकर, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। राखी ने पहले तो नीतीश कुमार की तारीफों के पुल बांधे, लेकिन फिर अचानक धार्मिक और सियासी मुद्दे पर भड़क गईं, जिससे हंगामा मच गया है। राखी सावंत का यह ताजा बयान सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, और आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।






दरअसल, एक लेटेस्ट वायरल वीडियो में राखी सावंत को नीतीश कुमार पर आग बबूला होते देखा जा रहा है। अपने चिर-परिचित बेबाक और मजाकिया अंदाज में राखी कहती हैं, “दोस्तों नमस्ते, नीतीश कुमार जी नमस्ते, पैरीपोड़ा, चरण स्पर्श, आपका हाथ मेरे सिर पर रहे, आशीर्वाद नीतीश कुमार जी। मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं, बहुत इज्जत करती हूं, आपसे बहुत प्यार करती हूं। आप बहुत अच्छे नेता हैं, बहुत अच्छे पिता हैं, पति हैं, लेकिन ये आपने क्या कर दिया नीतीश जी, क्या कर दिया नीतीश जी आपने।”
राखी का गुस्सा यहीं नहीं थमा। उन्होंने आगे कहा, “मुस्लिम औरत को अवॉर्ड दे रहे हैं आप बुलाकर, उसको सम्मानित कर रहे हैं, उसको इज्जत दे रहे हैं। आपको थोड़ा भी क्या नॉलेज नहीं, पांच पैसा का भी नॉलेज नहीं है कि इस्लाम में एक औरत नकाब पहनकर जाती है, कुराने पाक में लिखा है।” इस पूरे वायरल वीडियो में राखी ने नीतीश कुमार को गलती से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री भी बता दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी और भी खिंचाई हो रही है।
नीतीश कुमार पर क्यों भड़कीं राखी?
राखी ने नीतीश कुमार पर हमला जारी रखते हुए कहा कि किसी मुस्लिम औरत के अबाया को कोई हाथ नहीं लगा सकता है। उन्होंने कहा, “इतने दिग्गज नेता आप सीएम यूपी के माननीय, मैं इज्जत करती हूं, प्यार करती हूं आपसे क्यों आप इतने अच्छे नेता हैं, ये आपने क्या कर दिया। एक मुस्लिम औरत का आप नकाब खींच रहे हैं, ये कितने शर्म की बात है। मैं आपकी इतनी पूजा करती हूं, आपकी इतनी रिस्पेक्ट करती हूं, आप ऐसी हरकतें कर रहे हैं।” आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
- राखी सावंत ने हिजाब विवाद पर नीतीश कुमार को घेरा।
- उन्होंने नीतीश कुमार को यूपी का सीएम बताकर गलती की।
- सोशल मीडिया पर राखी के बयान पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
राखी ने धमकी भरे लहजे में आगे कहा, “अगर आपके पास मैं आती हूं, आपको ऐसे पूरे सरेबाजार में सबके सामने मैं आपकी धोती खींच लूं। आपके पैजामे का नाड़ा खींच लूं, कैसा फील होगा आपको? एक तरफ आप औरत को इज्जत देते हो, दूसरी ओर इज्जत उतार लेते हो, शर्म नहीं आती आपको? आप मेरे फेवरेट नेता हैं, लेकिन ये क्या कर दिया आपने इस्लामिक औरत के साथ, जियो और जीने दो।” मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सोशल मीडिया पर राखी की बयानबाजी
राखी सावंत ने अपनी बात यहीं खत्म नहीं की। उन्होंने नीतीश कुमार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की अपील करते हुए कहा, “मीडिया बुलाएं और इस औरत को बहन बोलकर माफी मांगें नीतीश जी। आपकी मैं इज्जत करती हूं, यूपी बिहार की इज्जत करती हूं, लेकिन औरत के साथ ऐसा अत्याचार हमें नहीं होगा बर्दाश्त, आप माफी मांगें।” आपको बता दें कि इस पूरी घटना के बाद जहां एक तरफ राखी सावंत अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार को यूपी का सीएम बताने की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।







