दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। अशोका कैटल एंड पोल्ट्री फीड प्राइवेट लिमिटेड पर दूसरे दिन भी आयकर की छापेमारी जारी है।
जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, एक करोड़ नकद समेत तीन बैंकों के चार लॉकरों से भारी मात्रा में जेवरात बरामद हुए हैं। वहीं, भारी मात्रा कैश लेन-देन का खाता बही आयकर टीम ने बरामद किया है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की रिपोर्ट…






दरभंगा, दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में अशोका कैटल एंड पोल्ट्री फीड प्राइवेट लिमिटेड एवं उनके मालिको के आवास दूसरे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी है।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग दरभंगा स्थित कम्पनी से करीब एक करोड़ रुपये नगद बरामद हुए है। जबकी तीन विभिन्न बैंकों के चार लॉकरों से भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए है। आयकर विभाग की टीम जब्त किए गए जेवरात की कीमत का मूल्यांकन कराने में जुटी है।
आयकर सूत्रों के अनुसार कम्पनी के अंदर नगद लेनदेन के लिए भी एक अकाउंट आयकर की टीम को मिला है। जिसकी जांच से पता चला है भारी मात्रा में नगद लेनदेन का लेखा जोखा किया गया है।
जैसे जैसे आयकर विभाग ने छापेमारी की वैसे वैसे जांच का दायरा भी बढ़ गया। आज दिनभर आयकर विभाग ने कम्पनी चौदह ठिकानों पर छापेमारी करती रही ही।
सूत्र बताते है इस कम्पनी में में एक नम्बर से ज्यादा दो नम्बर बिल के माध्यम से ज्यादा व्यवसाय करने के सबूत मिले है। जिसे देखकर आयकर विभाग की टीम काफी बारीकी से
एक एक हिसाब को खंगालने में लगी है। बताया जा रहा है इस कम्पनी के मालिकों की मुश्किलें काफी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
बतादे की इस आयकर विभाग की छापेमारी दरभंगा के बड़े व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्र बताते हैं कि इस कंपनी की ओर से बड़े पैमाने पर नगद माल के खरीद बिक्री करने के भी सबूत मिले हैं।
आयकर के अधिकारी उस लेनदेन की जानकारी जुटाने में लगे हुए है। इसकी जांच के लिए आयकर विभाग की टीम में साइबर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी आज दरभंगा स्थित कम्पनी में पहचकर कम्पनी के द्वारा नगद लेनदेन का साक्ष्य जुटा रही है।
इसी जांच में आयकर की टीम को एक अकाउंट मिला है जिसके माध्यम से नगद व्यवसाय किया जा रहा था। टीम उसमे कुछ बड़े व्यवसायी का नाम भी रडार पर रखकर जांच कर रही है। आयकर टीम को देश में कई जगहों में जमीन खरीदने के कागजात भी मिले है।








