spot_img

Bihar Weather Update: अभी और झमझम बरसेगी बरखा रानी…भीगा भीगा है समां, ऐसे में है तू कहां… बाहर अलर्ट है…

spot_img
- Advertisement -

प पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times. Com…

- Advertisement -

- Advertisement -

आपका चहेता संपूर्ण, सुंदर, शानदार Deshaj Times.Com…जो इस 20 जुलाई 2023 को हो जाएगा पूरे 5 साल का, आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 5 साल…पढ़िए जाग जाइए DeshajTimes.Com…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा से बड़ी ख़बर! कोहराम, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की ट्रेन से कटकर मौत, पढ़िए रिपोर्ट

बिहार में बीते 12 घंटे भारी आफत के साबित हुए हैं। लगातार और रुक-रक कर हो रही बारिश और वज्रपात से अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मौसम विभाग (weather department) ने आज यानी शुक्रवार को भी पूरे प्रदेश में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पटना में बारिश को देखते हुए अधिकांश निजी विद्यालयों को बंद कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बिहार में मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। वहीं, हर जगह जलजमाव की स्थिति बन गई है।

गोपालगंज, सीवान और सारण में मौसम विभाग की ओर से  भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना, गया और मुजफ्फरपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार के सभी हिस्सों में बारिश का सिस्टम सक्रिय हो गया है। सबसे ज्यादा बांका में 100 MM बारिश दर्ज की गई है। राज्य के सभी हिस्सों में पांच जुलाई तक बारिश होगी।

यह भी पढ़ें:  भीषण गर्मी का कहर: बच्चों की सेहत पर बड़ा खतरा, 30 जून तक स्कूल बंद, DM का आदेश

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी पूरे प्रदेश में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है, जबकि सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार  में एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश की संभावना है।

पटना में भी झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो बिहार में मानसून काफी एक्टिव है और अगले तीन से पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

बिहार में जहां बारिश हो रही है उसमें, पटना, सुपौल, दरभंगा,अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार,मधेपुरा, भागलपुर, बांका, खगड़िया, मधुबनी,सीतामढ़ी शामिल है। वहीं अभी भी कई जिलों में गर्मी है। और, धूप खिले हुए हैं। समस्तीपुर में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। कल देर शाम से ही रुक-रुककर वहां बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में बवाल, धक्का-मुक्की और हथियारों के प्रदर्शन पर लाइसेंसधारी समेत कई पर FIR

इधर, वज्रपात से अब तक दस लाेगों की मौत हो चुकी है। इसमें आठ लोगों की मौत गुरुवार को हुई जबकि दो की मौत शुक्रवार को हुई है। मृतकों में जमुई, मुंगेर, गया,बांका और खगड़िया तथा लखीसराय-शेखपुरा के व्यक्ति शामिल हैं। इनमें तीन लोगों की जान खेत और एक की मौत पशु चराने के दौरान हुई।

पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई है। अगले तीन दिन तक मौसम का यही हाल रहेगा। अररिया के रानीगंज में सर्वाधिक 104.2 मिलीमीटर और राजधानी में 26.3 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। पटना सहित 26 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Death Penalty: मासूम से दरिंदगी करने वाले को दुष्कर्मी को फांसी! 60 दिन में कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला

Pune Death Penalty: पुणे की विशेष अदालत ने साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी भीमराव कांबले को मात्र 60 दिन में फांसी की सजा सुनाई। यह महाराष्ट्र का पहला और ऐतिहास#PuneDeathPenalty,#MaharashtraCrime,#SwiftJustice

पटना मेट्रो पर CM सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम: मलाहीपकड़ी तक तय हुई लोकार्पण की तारीख!

Bihar Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो परियोजना पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को 02 जुलाई 2026 तक मलाहीपकड़ी तक मेट्रो का काम पूरा करने का निर्देश#BiharMetro,#PatnaMetro,#SamratChoudhary

बोधगया में सद्गुरु का दिव्य दर्शन: लाखों श्रद्धालुओं के लिए शांति का संदेश!महाबोधि मंदिर में भव्य स्वागत

Sadhguru: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने सोमवार को बोधगया के महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की। उन्होंने विश्व शांति, सद्भाव और मानवता के#Sadhguru,#BodhGaya,#MahabodhiTemple

दरभंगा के इस 250 साल पुराना भगवती मंदिर में आधी रात हुआ ‘ चमत्कार’ ! चोरों की साजिश ऐसे हुई फेल, जानकर चौंक जाएंगे

Darbhanga Bhagwati Mandir: दरभंगा के कादिराबाद स्थित 250 साल पुराने भगवती मंदिर में चोरी का बड़ा प्रयास नाकाम हो गया। आंधी-बारिश के बीच चोरों ने धावा बोला, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#BhagwatiMandir