spot_img

Madhubani से बड़ी खबर, Nepal के कुख्यात अपराधियों से पुलिस की बड़ी झड़प, दो डकैतों को लगी गोली, दो पुलिसकर्मी भी चोटिल

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: पुलिस से हुई झड़प में दो डकैत को लगी गोली, भारत नेपाल सीमाई इलाके के दर्जनों वारदातों में थे शामिल, भागने के प्रयास के दौरान पुलिस से हुई झड़प,घटना में नेपाल के दो पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से चोटिल, देशज टाइम्स फोटो:नेपाल के जलेश्वर प्रांतीय अस्पताल में इलाजरत आरोपी

- Advertisement -

मधवापुर, मधुबनी देशज टाइम्स। नेपाल के सीमावर्ती महोत्तरी जिले में पुलिस ने डाका कांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें गिरफ्तार कर जिला मुख्यालय जलेश्वर लाने के दौरान पुलिस के चंगुल से फरार होने के प्रयास के दौरान हुई झड़प में दोनों अपराधी गंभीर रूप से जख्मी (Clash between notorious criminals of Madhubani and Nepal) हो गए।

- Advertisement -

इस घटना में नेपाल पुलिस के दो जवान को भी हल्की चोटें लगी हैं। सभी का उपचार जलेश्वर प्रांतीय अस्पताल में किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी सरलाही जिले के लालबंदी नगरपालिका के वार्ड नं 2 निवासी 35 वर्षीय शक्ति पासवान व 32 वर्षीय अजय पासवान बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Rain News: बिहार में अगले 3 दिन भारी! 27 जिलों में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी

दोनों आरोपी कुख्यात लूटेरे बताए जा रहे हैं जिनके खिलाफ नेपाल और भारत में डकैती व लूटपाट के दर्जनों मामले दर्ज हैं जिनमें ये वांछित हैं। नेपाल के स्थानीय मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के दौरान लगातार मंगलवार को रौतहट जिले के गरुड़ नगरपालिका से दोनों को एक देशी कट्टा व 4 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

जहां से उन्हें जलेश्वर लाया जा रहा था। इस बीच सरलाही जिले के संग्रामपुर के समीप पुलिस की गाड़ी खराब हो गई। जिसके बाद दूसरे वाहन से उन्हें महोत्तरी ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में सोनमा नगरपालिका के पास दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। जिसके बाद नियंत्रण के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी।

गिरफ्तार दोनों डकैत हाल ही में 6 नवंबर को नेपाल के जलेश्वर नगरपालिका के रतवाड़ा गांव में भुनेश्वर चौधरी के घर में हुए डाका कांड में संलिप्त थे। जहां लुटेरों ने गृहस्वामी सहित परिजनों के साथ बुरी तरह मारपीट कर एक लाख 75 हजार नकद सहित लगभग 40 तोला सोने व 45 तोला चांदी के आभूषण की लूटपाट को अंजाम दिया था।

क्या कहते हैं अधिकारी :

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Protest News: दरभंगा के सुपौल बाजार में आलू-परवल बेचकर अनोखा विरोध, अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर सब्जी की दुकान, घंटों ठप रहा आवागमन,क्या प्रशासन जागेगा?

महोत्तरी के एसपी प्रकाश मल्ल ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर नेपाल में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीते दो महीनों में इनलोगों ने महोत्तरी में 2, धनुषा में 1 तथा रौतहट में 1 डकैती कांड को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भूकंप से कांप उठा उत्तर बंगाल: देर रात घरों से बाहर निकले लोग, फैला डर

भूटान में 5.6 तीव्रता का भूकंप आने से उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जैसे शहरों में देर रात दहशत फैल गई। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।#NorthBengalEarthquake,#BhutanEarthquake,#SiliguriNews

Araria Fire Safety News: अररिया में अग्नि सुरक्षा का बड़ा एक्शन: होटलों-अस्पतालों पर लटकी सीलिंग की तलवार!

अररिया जिले में होटलों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के लिए विशेष अभियान चल रहा है। 48 घंटे में ऑडिट, 7 दिन में अनुपाल#ArariaFireSafety,#BiharNews,#HospitalSafety

Patna Weather News: बिहार में मौसम का यू-टर्न: बारिश-तूफान से मिली राहत, पर 12 जिलों में खतरा! जानें IMD का नया अलर्ट

Patna Weather News: बिहार में बारिश-आंधी ने गर्मी से थोड़ी राहत दी है, लेकिन IMD ने पटना सहित 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक अस्थिर#BiharWeather,#PatnaRain,#IMDAlert

Muzaffarpur Bridge News: मुजफ्फरपुर में बड़ा खुलासा! उद्घाटन से पहले ही जर्जर हुआ करोड़ों का पुल, क्यों?

मुजफ्फरपुर के चंदवारा में नवनिर्मित पुल उद्घाटन से पहले ही जर्जर हो गया है, जिसकी रेलिंग टूटी मिली। इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दि#MuzaffarpurNews,#BiharBridge,#ChandwaraBridge