मणिपुर में बिहार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा है। यहां जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (JDU MLA Joined BJP) में शामिल हो गए।
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले जदयू के पांच विधायक पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस संबंध में पांचों विधायकों ने मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष को पत्र भेजा है। मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह ने जारी एक बयान में कहा कि मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। जदयू ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में 38 में से छह सीटों पर जीत हासिल की थी।
पत्र में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की 10वीं अनुसूची के प्रावधानों के अनुसार जदयू के बदले उन्हें भाजपा विधायक के रूप में मान्यता देने का आग्रह किया है।
यह पहला मौका नहीं है जब पूर्वोत्तर के राज्यों में जदयू के विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ा है इसके पहले भी कई ऐसे मौके आए जिसमें जदयू के विधायकों ने नीतीश कुमार का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं जिसको लेकर जदयू के द्वारा नाराजगी भी जाहिर की गई थी।
बिहार में जेडीयू के एनडीए में रहते हुए वर्ष 2019 अरुणाचल प्रदेश में जदयू ने 7 सीटों पर चुनाव जीते थे बाद में जदयू के छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। दरअसल पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में यदि उन्हें कई राज्यों में चुनाव भी जीता बिहार से बाहर हाल के दिनों में सबसे बड़ी जीत मणिपुर में हुई थी।

















