spot_img

Madhubani के फुलपरास, झंझारपुर अनुमंडल में बड़े पैमाने पर सेविका-सहायिका की बहाली में फर्जीवाड़ा, प्रशासन ने किया प्रगतिवाद बाल विकास योजना कार्यालय को सील, 50-50 हजार रिश्वत लेकर हुई 172 सेविका-सहायिकाओं का चयन

एसडीएम अभिषेक कुमार की बड़ी कार्रवाई, तहकीकात में खुलेंगे और कई राज

spot_img
- Advertisement -

फुलपरास, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। फुलपरास में 172 सेविका-सहायिकाओं की बहाली के बहाली के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसमें सभी सेविका-सहायिकाओं से बहाली के नाम पर पचास हजार की राशि लेकर डकारने व उन्हें यूर्निफार्म देकर फर्जी तरीके से बैठक और कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की बाल विकास परियोजना के नाम पर बड़ा धोखाधड़ी की गई है। मगर, इसका भंडाफूट गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, यह बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा फुलपरास अनुमंडल के अलावे झंझारपुर अनुमंडल के मधेपुर प्रखंड के तीन पंचायतों में भी बहाली के नाम पर खेला गया है। इनमें दारह, तारडीहा, मटरस पंचायत शामिल है। हालांकि, शनिवार को अवैध रूप से संचालित प्रगतिवाद बाल विकास योजना कार्यालय को एसडीएम ने सील करते हुए आगे की तहकीकात का जिम्मा सौंप दिया है।

- Advertisement -

जो जानकारी छनकर आ रही है उसके मुताबिक, इस जांच और तककीकात के बाद बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और महिलाओं से अवैध उगाही का मामला सामने आएगा। जहां, फुलपरास के किराए के मकान में संचालित संस्था की ओर से अवैध उगाही कर सीधे सेविका और सहायिका में बहाली कर सभी पंचायतों में आंगनवाड़ी केंद्र खोलने की बात कागजी तौर पर सामने आई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सनसनीखेज खुलासा! भोजपुर में SDM पर लगा गंभीर आरोप, क्या मिलेगी भारत तिवारी के परिवार को इंसाफ?

जानकारी के अनुसार, फुलपरास अनुमंडल मुख्यालय के केंद्र कहे जाने वाले लोहिया चौक के निकट किराये के मकान में अवैध रूप से संचालित प्रगतिवाद बाल विकास योजना कार्यालय को एसडीएम अभिषेक कुमार ने आज शनिवार को सील कर दिया है।

साथ ही, एसडीएम ने संस्था की ओर से अनुमंडल क्षेत्र में खोले गए केंद्रों के बारे मे संबंधित क्षेत्र के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और पर्यवेक्षिकाओं से जानकारी कराने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

इस संबंध में एसडीएम श्री कुमार ने बताया कि इस कार्यालय की ओर से बहाली के नाम पर पचास हजार रुपये लेकर अवैध रूप से सीधे आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं की बहाली कर अनुमंडल के चारों प्रखंडों के अलावा झंझारपुर अनुमंडल के मधेपुर प्रखंड सहित कुल 172 आंगनबाड़ी केंद्र संचालन की शिकायतें मिलीं।

शिकायत मिलने पर एसडीएम की ओर से किराए के मकान में संचालित कार्यालय पहुंचकर सभी बिंदुओं पर जांच की गई। संचालक से सबंधित विभागीय आदेश, विभिन्न साक्ष्य व कागजात मांगे गए, जो कार्यालय की ओर से प्रस्तुत नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें:  ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर...

कागजात नहीं मिलने के बाद एसडीएम ने तत्काल अवैध रूप से चल रहे उक्त प्रगतिवाद बाल विकास योजना कार्यालय को सील कर दिया। वहीं, संस्था के बारे में विभिन्न बिंदुओं से विस्तृत जांच जारी है। गलत पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह फुलपरास बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कविता कुमारी ने बताया कि मेरे संज्ञान में भी आया है। पर्यवेक्षिका को भी दी है कि वह पूरी जानकारी लेंगे कि यह सेंटर कहां कहां संचालित है। विभाग कहीं से किसी भी बहाली में संलिप्त नहीं है। यह फर्जी संस्था की ओर से किया गया है जो बाल विकास परियोजना विभाग को बदनाम करने की साजिश है।

इधर, अवैध रूप से चल रहे प्रगतिवाद बाल विकास योजना कार्यालय सील होने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका! रिकॉर्ड गिरावट के बाद जानें आज के ताजा भाव

Patna Gold Silver Price: राजधानी पटना में सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह भारी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 5,097 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 15,432 रुपये प्रति किलोग्राम#PatnaGoldSilver,#GoldPriceBihar,#SilverRateToday

बड़ी खबर! जुलाई में 7 महा कल्याणक पर्व, जैन समाज मनाएगा ऐतिहासिक उत्सव, जानें पूरी लिस्ट

Jain Kalyanak Parv: जुलाई 2026 में जैन समाज 7 प्रमुख कल्याणक पर्व मनाएगा। भगवान आदिनाथ, महावीर स्वामी सहित कई तीर्थंकरों के उत्सवों पर देशभर के जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक#JainKalyanakParv,#JainTemples,#BiharJainNews

मोबाइल चोरी का इल्जाम, फिर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला! हाजीपुर की खौफनाक वारदात

Hajipur Mob Lynching: हाजीपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में 31 वर्षीय संतोष पासवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुहर्रम जुलूस देखने गए संतोष का शव शनिवार सुबह मिला। परिवार पर दुखों का#HajipurCrime,#BiharMobLynching,#VaishaliNews

Bihar Politics: नीतीश कुमार से मिले RCP सिंह, क्या JDU में होगी धमाकेदार वापसी? बिहार की सियासत में भूचाल! |पढ़िए – ‘दुश्मन’ और...

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की, जिसके बाद बिहार की राजनीति में उनकी जदयू में वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई है#BiharPolitics,#RCPSingh,#NitishKumar