back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 15, 2026
spot_img

Nepal News| Nepal Landslide News| नेपाल में भारी बारिश, लैंडस्लाइड, बिजली गिरने से 14 की मौत, सैकड़ों लोग बेघर

spot_img
- Advertisement -

Nepal News| Nepal Landslide News| नेपाल में भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बिजली गिरने से चौदह लोगों की मौत| जहां, नेपाल से भारी तबाही की तस्वीर सामने आ रही है। यहां बारिश, लैंडस्लाइड और बिजली गिरने से चौदह लोगों की मौत के अलावे सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं।

- Advertisement -

Nepal News|Nepal Landslide News| NDRRMA के मुताबिक,भारी बारिश

नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के मुताबिक, यहां देश क अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हुई है। जिसके कारण कम से कम 8 लोगों की (Fourteen people died due to heavy rain in Nepal) मौत हो गई है। जबकि 5 की मौत बिजली गिरने से हुई। नेपाल में बाढ़ के कारण 1 की जान चली गई।

- Advertisement -

Nepal News|Nepal Landslide News| लमजुंग जिले में रात भर हुए भूस्खलन में तीन घर बह गए

वहीं नेपाल के लमजुंग जिले में रात भर हुए भूस्खलन में तीन घर बह गए। इसकी जानकारी जिला प्रशासक बुद्ध बहादुर गुरुंग ने दी है। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आकर चाैदह  लोगों की मौत हो गई है। देश के अधिकांश हिस्सों में हो रही लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन से राजमार्ग भी अवरूद्ध होने की जानकारी मिली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Palghar News: पुलिस लाठीचार्ज से मची भगदड़, मालगाड़ी से कटकर 3 युवकों की मौत; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Nepal News|Nepal Landslide News| बीते दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण

मॉनसून के प्रवेश के साथ ही नेपाल के अधिकांश हिस्सों में बीते दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के कारण सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक स्यांग्जा जिले में भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि लमजुंग और कास्की जिले में पांच लोगों की मौत हो गई है। इसी तरह कैलाली जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है।

Nepal News|Nepal Landslide News| देश के कई राजमार्ग भी अवरूद्ध

गृह मंत्रालय के मुताबिक भारी बारिश के कारण देश के कई राजमार्ग भी अवरूद्ध हो गया है। बाढ़ के कारण मोरंग और कपिलवस्तु जिले में दो लोगों की मौत हो गई है।नेपाल के गृह मंत्रालय के अनुसार, मानसून के शुरू होने के बाद भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अबतक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 13 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई। मानसून के कारण 33 जिले बुरी तरह से प्रभावित हो गए।

Nepal News|Nepal Landslide News|अभी तक कुल 44 घटनाएं दर्ज

NDRRMA के मुताबिक, अभी तक कुल 44 घटनाएं दर्ज हुई हैं। लैंडस्लाइड में 2 लोग अभी लापता हैं, जबकि 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। नेपाल में मानसून के सक्रिय होने से अभी तक 17 दिनों में 8 लोग मर चुके हैं। इसके कारण 33 जिले प्रभावित हुए हैं, जिनमें 147 घटनाएं सामने आई हैं। वहीं बिजली गिरने की घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई है। जबकि लैंडस्लाइड के कारण 14 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

Nepal News|Nepal Landslide News|भूस्खलन से 5 लोगों की मौत

बुधवार को लमजुंग जिले में भूस्खलन से 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कास्की में 2 और ओखलधुंगा में एक व्यक्ति की जान चली गई है। जबकि बाढ़ की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Electric Cooker: ₹499 में रसोई में क्रांति, LPG संकट का तोड़!

Electric Cooker: बढ़ती रसोई गैस की कीमतों और लगातार बढ़ती महंगाई के बीच, एक...

Jhanjharpur Railway Security: अब ‘तीसरी आंख’ की निगरानी में झंझारपुर जंक्शन, आधुनिक तकनीक से लैस होगा नियंत्रण केंद्र

Jhanjharpur Railway Security: अब झंझारपुर जंक्शन पर सिर्फ रेलें नहीं, बल्कि अपराधियों के मंसूबे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें