spot_img

बिहार के जन का गणना होगा कि नहीं… Patna High Court में सुनवाई खत्म, अब फैसले का इंतजार

spot_img
- Advertisement -
जातीय गणना पर पटना हाईकोर्ट में आज सुनवाई थी। उम्मीद थी कि नीतीश सरकार को राहत मिलेगी? लेकिन, फिलहाल ऐसा नहीं हुआ है। सरकार को अभी इंतजार करना होगा। हालांकि, आज जातीय गणना पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई।

जानकारी के अनुसार,सात जनवरी से शुरू हुई जनगणना 15 मई को खत्म होने वाली थी, लेकिन पहले ही इसपर रोक लगा दी गई। रोक लगाने तक जातीय गणना 80% तक पूरा हो गया था।

- Advertisement -

इससे पहले 4 मई को कोर्ट ने जातीय गणना पर अंतरिम रोक लगा दी गई थी। साथ ही, डेटा सुरक्षित रखने का आदेश दिया गया था। वहीं, सुनवाई की अगली तारीख तीन जुलाई तय की थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भोजपुर एनकाउंटर: 'बेटे के हत्यारों को फांसी दो', मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट लॉ कमिशन की टीम बिलौटी गांव पहुंची!

जातिगत जनगणना का मुद्दा 28 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में उठा था। जिसमें सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। जातीय जनगणना के खिलाफ दायर याचिका में कहा गया था कि बिहार सरकार को इसे कराने का संवैधानिक अधिकार नहीं है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट को इस मुद्दे पर जल्द से जल्द सुनवाई के निर्देश दिए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  श्रावणी मेला 2026: कांवड़ियों की यात्रा होगी आसान, सुल्तानगंज स्टेशन पर 15 जुलाई तक मिलेंगी ये खास सुविधाएं!

सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया था कि, यदि 3 जुलाई को पटना हाईकोर्ट सुनवाई नहीं करता है तो हम 14 जुलाई को इस मामले में सुनवाई करेंगे। हाईकोर्ट की रोक के बाद बिहार सरकार ने मामले में जल्द सुनवाई के लिए याचिका दायर की थी, इसपर नौ मई को हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए तारीख बदलने से इंकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले, जातीय गणना को लेकर पटना हाईकोर्ट में आज की सुनवाई खत्म हो गई है। मंगलवार को फिर से इसपर 11:30 बजे सुनवाई की जाएगी। यह सुनवाई चीफ जस्टिस विनोद के चंद्रन और जस्टिस पार्थ सारथी की बेंच ने की है पहले दिन की सुनवाई में याचिकाकर्ता ने अपना पक्ष रखा, मंगलवार को भी याचिकाकर्ता द्वारा अपना पक्ष रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: भारत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी का एक्शन, जांच में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे!

इसके बाद सरकार अपना पक्ष रखेगी। इस मामले में याचिकाकर्ता के वकील दीनू ने बताया कि अगले दो दिनों में में फैसला आ सकता है। फैसला आने तक लगातार सुनवाई होती रहेगी। बता दें कि गणना 80% पूरा हो गया है।

पटना हाईकोर्ट ने 4 मई को सुनवाई करते हुए जातीय गणना पर रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट ने डेटा नष्ट करने के भी आदेश दिए थे। जिसके बाद सरकार की ओर से इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में जमीन खरीदना हुआ बहुत महंगा! रजिस्ट्री शुल्क दोगुना, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन खरीदना अब महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने नए सर्किल रेट लागू किए हैं, जिससे शहरी इलाकों में रजिस्ट्री शुल्क दोगुना और ग्रामीण क्षेत्रों में 60% ब#BiharLandRegistry,#CircleRateBihar,#BiharNews

बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई में आएगा BPSC शिक्षक भर्ती का अधियाचन, 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की होगी...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा की है। ट्रांसफर प्रक्रिया खत्म होते ही जुलाई के मध्य तक BPSC को रिक्तियों का अधियाचन भे#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#MithileshTiwari

भोजपुर एनकाउंटर में बड़ा मोड़! अब पिता-भाई नहीं होंगे आरोपी, पुलिस के इस फैसले से परिवार को मिली राहत, जानिए क्यों हटा FIR से...

Bhojpur Encounter News: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट। 17 जून को हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद दर्ज प्राथमिकी से मृतक भारत तिवारी के पिता और भा#BhojpurEncounter,#BiharPoliceFiring,#BharatTiwariCase

दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

Darbhanga Shyama Mandir Recruitment: दरभंगा के श्यामा मंदिर में नौकरी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 6 जुलाई कर दी गई है। प्रबंधक, पुजारी समेत कई पदों पर भर्ती का मौका।#DarbhangaNews,#ShyamaMandir,#BiharJobs