spot_img

दरभंगा से बड़ी खबर, मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाला DARBHANGA से गिरफ्तार, मुंबई में होगी पूछताछ

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति प्रसिद्ध उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला आरोपी दरभंगा के मनीगाछी थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव से गिरफ्तार हुआ है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पूरा गांव सन्न रह गया।

- Advertisement -

पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है वह मनीगाछी थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव निवासी सुनील कुमार मिश्र के पुत्र राकेश कुमार मिश्र है। मुंबई पुलिस मुंबई में दर्ज कांड के आलोक में मनीगाछी थाना आकर यहां की पुलिस से संपर्क कर घटना के बाबत जानकारी दी।दरभंगा से बड़ी खबर, मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाला DARBHANGA से गिरफ्तार, मुंबई में होगी पूछताछ

- Advertisement -

एसएसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर मनीगाछी थाना की पुलिस सादे लिबास में राकेश के घर का पता लगाया। बुधवार की शाम सादे लिबास में पुलिस राकेश के घर पहुंची। दरवाजा खटखटाया। उक्त दरवाजे को राकेश ने ही खोला। फिर वहां पहुंची पुलिस ने राकेश के मोबाइल नंबर पर फोन किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

राकेश का फोन उसके जेब में बजने लगा। पुलिस राकेश को गिरफ्तार कर थाने लायी हैं। मुंबई पुलिस को सर्विलांस के जरिये राकेश का टावर लोकेशन मिल गया। यही नहीं मुंबई पुलिस के पास जो धमकी भरा नंबर था। वह राकेश के पास से बरामद भी हो गया। बताया जा रहा हैं कि राकेश के पिता सुनील कुमार मिश्र बिहार के इंटर काउंसिल में कार्यरत हैं।
इधर ग्रामीणों का कहना हैं कि राकेश मानसिक रूप से बीमार हैं।

यह भी पढ़ें:  सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C की भीषण गर्मी, पढ़ें IMD का AlERT

इससे पहले अगस्त महीनें में और फिर कल यानी पांच अक्टूबर को फिर एक बार पूरे मुकेश अंबानी के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल (HN Reliance Foundation Hospital) में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

उनसे अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी। साथ ही अंबानी परिवार के कई सदस्यों का भी नाम लिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के प्रवक्ता के अनुसार, बुधवार को दो बार धमकी वाला कॉल आया था।

पहला कॉल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर आया और दूसरा कॉल शाम 5 बजकर 4 मिनट पर आया। ये कॉल एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के कॉल सेंटर में आए थे। कॉल करने वाले ने अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘फोन करने वाले ने अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों के नाम पर भी धमकी दी है।’’ ये कॉल अज्ञात नंबर से अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर किए गए।

अब दरभंगा से पकड़ाए व्यक्ति को मुंबई पुलिस अपने साथ ले जाकर मुंबई में पूछताछ करेगी। मुंबई पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर अपने साथ मुंबई ले गई है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident