बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दो माह पहले कदमकुआं थाना इलाके से सामने अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल एक युवक से सात लाख रुपए लूटकर फरार हो गए थे। बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया था। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से मौके से फरार हो गए थे। ताजा मामला भी पटना से ही जुड़ा है जहां लूट की बड़ी वारदात सचिवालय थाना क्षेत्र के से कुछ ही दूरी पर हुई है। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, वारदात सचिवालय थाना क्षेत्र में हुआ है जहां निजी कंपनी में कर्लक के तौर पर काम करने वाले संजीव कुमार से दो बाइक सवार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।

संजीव ने पुलिस को बताया कि वह आर ब्लॉक स्थित बैंक बैंक ऑफ इंडिया के शाखा से दो लाख कैश निकालकर आशियाना आईडीबीआई बैंक में जमा कराने जा रहे थे। इस दौरान वह सचिवालय के गेट के समीप दुर्गा मंदिर के पास जैसे ही पहुंचे पीछा कर रहे दो बाइक सवार अपराधियों ने उनसे पैसों से भरे बैग झपट कर फरार हो गया। इस दौरान वह अपनी बाइक से गिर पड़े। इससे उन्हें काफी चोटें भी आई हैं।
इस दिनदहाड़ वारदात से खलबली मची है। वहीं लोगों में दहशत है। फिलहाल,अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।







