मुख्य बातें: बिजली करंट की चपेट में आने से तीस वर्षीय महिला श्याम दाय देवी की मौत, भेजा थाना क्षेत्र के भेजा गांव की घटना, देशज टाइम्स फोटो: घटनास्थल पर उमड़ी लोगों की भीड़, दरभंगा से लेकर मधुबनी तक मचा कोहराम
मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मधेपुर प्रखंड के भेजा थाना क्षेत्र स्थित भेजा गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से सोमवार को एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान भेजा गांव निवासी बलेल कामत की 30 वर्षीय पुत्री श्याम दाय देवी बतायी गई है।






जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित बुढेब गांव निवासी सीताराम कामत की पत्नी श्याम दाय देवी थी। बताया जाता है कि मृतका भेजा गांव अपने मायके में ही माता-पिता के पास बच्चों के साथ रहती थी।
जानकारी के अनुसार महिला भेजा गांव में ही एक व्यक्ति के घर पर चूल्हा बर्तन करने का काम करती थी। बताया जाता है कि श्याम दाई देवी काम करने वाले व्यक्ति के यहां चापाकल के समीप लगे मोटर के पास बर्तन साफ कर रही थी।
इसी क्रम में वो मोटर से निकले बिजली के तार जो कहीं से कटे हुए थे के चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भेजा थाना के अपर थानाध्यक्ष वशिष्ट कापर तथा एएसआई उमेश पांडेय पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। भेजा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। मृतका की माता बुच्ची देवी की ओर से एक आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया गया।








