spot_img

MADHUBANI नए गुंडों की तलाश में, स्पीडी ट्रायल से केस निष्पादन में आएगी तेजी, नया फरमान

spot_img
- Advertisement -

MADHUBANI नए गुंडों की तलाश में, स्पीडी ट्रायल से केस निष्पादन में आएगी तेजी, नया फरमानआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। स्पीडी ट्रायल के लिए जो भी केस चिन्ह्ति है,वैसे केस को गंभीरता से लेकर पीड़ित को जल्द इंसाफ दिलाने के लिए कार्य करें। इस केस में किस स्तर पर देरी हो रही है इसकी पूरी जानकारी लेते रहिए। बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में केस की समीक्षा के दौरान एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने निर्देशित करते हुए एसएचओ को कहा।

- Advertisement -

एसडीपीओ ने बताया कि पूरे अनुमंडल में फिलवक्त दो दर्जन केस का स्पीडी ट्रायल कराया जा रहा है। इसमें आर्म्स एक्ट के पंद्रह केस, दहेज हत्या के एक मामले, दंगा के एक मामले व ठगी के एक मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि केस किस स्तर पर है। गवाही या सुनवाई अथवा साक्ष्य या फैसला पर है, वैसे केस की समीक्षा की गयी है।

- Advertisement -

वहीं एसडीपीओ ने एसएचओ को निर्देशित करते हुए कहा कि गुंडा पंजी को गंभीरता से लीजिए। पूर्व के पंजी में कई लोग अब समाज के मुख्यधारा मेंलौट आये है। ऐेसे लोगों के संबंध में गोपनीय ढंग से रिपोर्ट लेते रहे, वहीं नए प्रस्ताव में दर्ज अपराधियों की टोह लेते रहे, थाना पर ऐसे लोगों को हाजिरी के लिए बुला कर खोज-खबर लें। MADHUBANI नए गुंडों की तलाश में, स्पीडी ट्रायल से केस निष्पादन में आएगी तेजी, नया फरमानवहीं पूरे सप्ताह के गतिविधि के संबंध में भी जानकारी जुटायें। वहीं एसडीपीओ ने सभी एसएचओ को पूरे क्षेत्र में समनव्य स्थापित कर विधि-व्यवस्था बनाये रखने का सख्त निर्देश दिया। गौरतलब है कि कानून व्यवस्था की सीएम की ओर से समीक्षा किए जाने के बाद पुलिसिया कार्रवाई में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, अरेड़ एसएचओ रामाशीष कामती,बिस्फी एसएचओ उमेश पासवान, हरलाखी एसएचओ अशोक कुमार, मधवापुर एसएचओ अनिल कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

आरोपी धराया,भेजा गया जेल

बिस्फी। बिस्फी थाना क्षेत्र के भरनटोल निवासी चंदन साहनी को थाना की ओर से सघन छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेलभेज दिया गया। थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि आरोपी पर मारपीट किए जाने का गंभीर आरोप थाना में दर्ज था। यह बहुत दिनों से फरार चलरहा था। गुप्त सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis