spot_img

Bihar News: अपराधियों ने तोड़े एक दर्जन दुकानों के ताले, चोरी से आक्रोशित व्यवसायियों ने किया सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय जिला के मंझौल बाजार में देर रात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। सहायक थाना से मात्र चार सौ मीटर की दूरी पर बेखौफ बदमाशों ने एक दर्जन से अधिक दुकानों का ताला तोड़कर चोरी कर लिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

रविवार की सुबह दुकान खोलने आए दुकानदारों ने जब एक साथ कई दुकानों का ताला टूटा देखा तो मौके पर हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

इसके बाद आक्रोशित दुकानदारों ने ग्रामीणों के साथ स्टेट हाईवे-55 को बांस-बल्ला से जाम कर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया है। सड़क जाम कर दिए जाने के कारण स्टेट हाईवे पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई है तथा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क जाम कर रहे दुकानदारों का कहना है कि शनिवार की देर रात मंझौल बाजार में मुख्य सड़क पर पुरानी बैंक के समीप बेखौफ बदमाशों ने अंबे पूजा घर, जूम डिजिटल स्टूडियो, वाहन प्रशिक्षण केंद्र सहित 12 से अधिक दुकानों का ताला तोड़कर चोरी कर ली।

सुबह में छह बजे पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन चार सौ मीटर की दूरी पर हुए घटनास्थल पर आने में पुलिस को तीन घंटा से अधिक लग गए। आक्रोशित दुकानदारों का कहना है कि पुलिस सब कुछ छोड़कर शराब खोजने में लगी हुई है।

लेकिन ना तो शराब बिक्री पर रोक लग पा रही है और ना ही अपराध काबू में आ रहा है, अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंझौल बाजार पूरी तरह से अपराधियों के कब्जे में है। मुख्य सड़क के किनारे अपराधी दो घंटा तक तांडव मचाते रहे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी।

मंझौल में बदमाश लगातार लूट और चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस कुछ कर नहीं पा रही है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की छानबीन करते हुए सड़क जाम समाप्त करने का प्रयास में लगी हुई है।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। लेकिन आक्रोशित दुकानदार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है तथा मामले का उद्भेदन किए जाने तक दुकान बंद रखने एवं यातायात ठप रखने की बात कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident